{"_id":"6aec982bb7e62cda470d3e39","slug":"body-donation-by-94-year-old-laxman-das-dehradun-news-c-5-drn1037-1106988-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 94 वर्षीय लक्ष्मण दास का देहदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 94 वर्षीय लक्ष्मण दास का देहदान
विज्ञापन
देहरादून। 94 वर्षीय लक्ष्मण दास दधीचि का देहदान दून मेडिकल कॉलेज में संपन्न हुआ। वह नैनीताल में वन विभाग के प्रशासनिक अधिकारी रहे। उत्कृष्ट तैराक होने के साथ फुटबॉल के भी अच्छे खिलाड़ी थे। नैनीताल झील में तीन किलोमीटर तैरने की क्षमता रखते थे। जीवन के अंतिम 37 वर्षों तक विपश्यना से जुड़े रहे और सहायक आचार्य के पद पर सेवाएं दीं। मेडिकल कॉलेज की एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. जॉली अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने देहदान की प्रक्रिया पूरी कराई। समिति अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल और कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार अरोड़ा उपस्थित रहे। गायत्री मंत्र पाठ के साथ श्रद्धांजलि दी गई।
-- -
अंकिता भंडारी प्रकरण मामले में विरोध करेगी युवा कांग्रेस
देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर उत्तराखंड युवा कांग्रेस केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देहरादून दौरे के दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करेगी। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तेजस्वी राणा ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के लिए सुबह 12 बजे राजीव गांधी कांग्रेस भवन, देहरादून में पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित होंगे।
उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण में पीड़िता को न्याय दिलाना जरूरी है। साथ ही इस मामले से जुड़े तमाम सवालों पर सरकार को जनता के सामने स्पष्ट जवाब देना चाहिए। राणा ने बताया कि युवा कांग्रेस इस दौरान दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल पद से हटाने की मांग भी प्रमुखता से उठाएगी।
विज्ञापन
-