{"_id":"6aec8b354f75be122b05b180","slug":"amit-shah-s-visit-security-agencies-conducted-a-rehearsal-and-carried-out-checks-at-dehradun-airport-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने की रिहर्सल, चेकिंग भी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने की रिहर्सल, चेकिंग भी की
Thu, 05 Nov 2026 07:30 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 05 Nov 2026 07:30 PM IST
सार
शाह के कार्यक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासन व सुरक्षा एजेंसी का कड़ा पहरा रहेगा।
विज्ञापन
शाह के कार्यक्रम को लेकर चेकिंग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गृह मंत्री अमित शाह कल देहरादून दौरे पर पहुंचेंगे। वह सुबह करीब 10:55 बजे दिल्ली से विशेष विमान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। देहरादून एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद अमित शाह हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए रवाना होंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
शाह के कार्यक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासन व सुरक्षा एजेंसी का कड़ा पहरा रहेगा। शाह के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुलिस पिछले कई दिनों से एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्र में चेकिंग अभियान, सत्यापन अभियान और जंगलों में कांबिंग कर रही है।
विज्ञापन
उत्तराखंड: कल दून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे से पहले तैयारियां तेज, सीएम धामी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
विज्ञापन
देहरादून में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाह हेलीकॉप्टर द्वारा शाम करीब 4: 30 बजे वापस एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से वह दिल्ली को रवाना होंगे। रिहर्सल के दौरान एयरपोर्ट फील्ड मार्शल हरीश वर्मा, आईपीएस पीयूष अग्रवाल, सीओ तुषार बोरा आदि उपस्थित रहे।