{"_id":"5b1ae93f4f1c1b614d8b56ff","slug":"81528490303-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड में 47 करोड़ से बनेगा देश का पहला सीमन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड में 47 करोड़ से बनेगा देश का पहला सीमन सेंटर
Updated Sat, 09 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश में 47 करोड़ से बनेगा देश का पहला सीमन सेंटर
केंद्रीय कृषि मंत्री ऋषिकेश में आज करेंगे केंद्र का शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह शनिवार को ऋषिकेश के श्यामपुर में सेक्सड सीमन सेंटर की आधारशिला रखेंगे। उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा, जहां पर इस सेंटर के माध्यम से स्वदेशी व शंकर नस्ल के पशुओं का सेक्सड सॉर्टेड सीमन तैयार किया जाएगा। इससे अन्य राज्यों को भी आसानी से सीमन उपलब्ध होगा। इस सेंटर के निर्माण पर 47 करोड़ खर्च होंगे। जिसमें राज्य सरकार की ओर से 3.75 करोड़ की राशि दी जाएगी।
पशुपालन मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि शनिवार को सुबह 10.30 बजे केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अतिहिमीकृत वीर्य उत्पादन केंद्र श्यामपुर में सेक्सड सीमन केंद्र का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में स्थापित होने वाला यह केंद्र देश का पहला राजकीय संस्थान होगा, जहां पर पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से मादा बछिया उत्पन्न करने की तकनीक विकसित की जाएगी, जिससे राज्य में दुग्ध उत्पादन बढ़ेगा। इससे पशुपालकों व किसानों की आमदनी बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पशुपालकों को सॉर्टेड सीमन 1400 से 1500 रुपये प्रति स्ट्रा मिल रहा है। इस सेंटर के चालू होने के बाद राज्य के पशुपालकों को न्यूनतम दरों पर सीमन उपलब्ध होगा। उत्तराखंड के अलावा अन्य राज्यों को इस सेंटर से स्वदेशी व शंकर नस्ल के पशुओं का सीमन सप्लाई किया जाएगा। पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए यह महत्वाकांक्षी योजना है।
उधर केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन हरिद्वार में कुंभ मेला के सीआरसी सभागार में किसानों की दोगुनी आय को लेकर हरिद्वार जिला में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे। जिसमें कृषि, उद्यान, जलागम, मत्स्य, पशुपालन, सिंचाई, नाबार्ड व अन्य विभागों के अधिकारी भाग लेंगे।