फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एकलव्य ने उतराखंड को संभाला

एकलव्य ने उतराखंड को संभाला

Mon, 28 May 2018 01:40 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
एकलव्य ने उतराखंड को संभाला
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान और उत्तराखंड के बीच खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन उत्तराखंड के एकलव्य ने 61 (नाबाद) रन बनाकर टीम का संभाला। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक उत्तराखंड टीम ने छह विकेट खोकर 115 रन बना लिए हैं। वहीं, इससे पहले अफगानिस्तान टीम ने रविवार को नौ विकेट पर 329 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी।

रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को हुए मैच में अफगानिस्तान के सैय्यद (दो विकेट), मो. यामीन, वफादार, जहीर खान और हमजा (एक-एक विकेट) की घातक गेंदबाजी के आगे उत्तराखंड के अधिकतर बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आए। वहीं दूसरी छोर पर ओपनर एकलव्य गुप्ता क्रीज पर डटे रहे। एकलव्य 165 गेंदों का सामना करते हुए 61 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। उनके साथ अखिल रावत एक रन पर नाबाद पवेलियन लौटे। वहीं, इसके पहले ओपनर कमल कन्याल (19), संयम अरोड़ा (9), फतेह सिंह (3), अभिनव बिष्ट (8), आदित्य (2) रन अफगानिस्तान के गेंदबाजों के सामने नहीं टिक सके। खेल खत्म होने तक उत्तराखंड की टीम ने छह विकेट पर 115 रन बना लिए हैं। इससे पहले अफगानिस्तान की टीम ने कल के स्कोर छह विकेट पर 245 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम ने नौ विकेट पर 329 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी। उत्तराखंड के लिए प्रशांत चौहान व जगमोहन ने दो-दो विकेट झटके। वहीं, हिमांशु बिष्ट, रोहित और वकार ने एक-एक विकेट लिए। अभ्यास मैच का अंतिम मुकाबला सोमवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed