{"_id":"5b0872574f1c1bac6e8b48fc","slug":"81527280215-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविनंदन अध्यक्ष, हरि सिंह क्षेत्रीय मंत्री बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविनंदन अध्यक्ष, हरि सिंह क्षेत्रीय मंत्री बने
Updated Sat, 26 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
रोडवेज इंप्लाइज यूनियन गढ़वाल मंडल की नव गठित कार्यकारिणी में रविनंदन कुमार को क्षेत्रीय अध्यक्ष, अनिल उपाध्याय को कार्यकारी उपाध्यक्ष, हरि सिंह को मंत्री, योगेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष और इंद्रपाल को संगठन का संरक्षक चुना गया है। कार्यकारिणी का चुनाव हरदेव सिंह रावत और सुनील पुंडीर की मौजूदगी में हुआ। इस मौके पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष का संकल्प लिया। नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष रविनंदन कुमार ने कहा कि सातवें वेतनमान के एरियर, पदोन्नति, महंगाई भत्ते के भुगतान समेत कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इन मांगों पर सरकार व विभाग द्वारा निर्णय लिया जाना है, लेकिन सरकार और अधिकारी कोई नहीं दे रहे हैं। इसके लिए जल्द रणनीति तय की जाएगी। इस मौके पर गीता जुगरान, भूपेंद्र कोहली, कुशलपाल, देवेंद्र तेवतिया, बृजेश आर्य, अमित सैनी, रमेश कुमार, सुरेश कुमार, धर्मेंद्र रोहिला, विपिन वालिया, रमेश कुमार, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।