{"_id":"5af4adbe4f1c1ba1098b9507","slug":"81525984702-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार को गलत जानकारी दे रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार को गलत जानकारी दे रहे अधिकारी
Updated Fri, 11 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार को गलत जानकारी दे रहे अधिकारी
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
उत्तराखंड कार्मिक, शिक्षक, आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा ने अधिकारियों पर जानबूझकर उनके मामले लटकाने का आरोप लगाया है। मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि उनके मामले में सरकार को गलत जानकारी दी जा रही है। इसमें वित्त विभाग के कई अधिकारियों का रवैया खराब है।
बृहस्पतिवार को परिवहन निगम की कार्यशाला में गेट मीटिंग करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि सरकार और कर्मचारियों के बीच संवाद का अभाव है, जिसके कारण दिक्कत हो रही है। मुख्य संयोजक ठाकुर प्रह्लाद सिंह ने कहा कि गेट मीटिंग के बाद 18 मई को राजधानी में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा सभी जिला मुख्यालयों पर भी धरना-प्रदर्शन होगा, जिसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
संचालन करते हुए ओमवीर सिंह ने कहा कि कर्मियों की मांग पूरी हुए बिना आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कर्मचारी शुक्रवार को यमुना कॉलोनी स्थित लोक निर्माण विभाग व सिंचाई विभाग के मुख्यालय में गेट मीटिंग करेंगे। जहां दोनों विभागों के कार्मिक एक मंच पर एकत्र होकर विरोध जताएंगे। गेट मीटिंग में रवि पचौरी, रामचंद्र रतूड़ी, संतोष रावत, प्रदीप कोहली, नंदकिशोर त्रिपाठी, अरुण पांडे, शक्ति प्रसाद भट्ट, गजेंद्र कपिल, भावेश जगूड़ी, गोविंद सिंह नेगी, दिनेश गुसाईं आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
मोर्चा कार्यकारिणी का विस्तार
मुख्य संयोजक प्रह्लाद सिंह ने बताया कि मोर्चा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राकेश तिवारी को कोटद्वार का सह संयोजक बनाया गया है। वहीं, गुड्डी मटूड़ा, सुदेश शर्मा, संदीप शर्मा को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।