फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नगर निगम में पसरा पड़ा सन्नाटा, लौटे फरियादी

नगर निगम में पसरा पड़ा सन्नाटा, लौटे फरियादी

Sat, 05 May 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम में पसरा पड़ा सन्नाटा, लौटे फरियादी
नगर निगम में सन्नाटा, बैरंग लौटे लोग
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल खत्म होने के बाद शुक्रवार को निगम का पहला दिन सन्नाटा भरा रहा। विभागीय अधिकारियों के कमरों में ताले लगे होने के कारण निगम संबंधी कार्य कराने पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। वहीं डीएम ने प्रशासक के रूप में चार्ज ले लिया है।
मेयर का कार्यकाल खत्म होने के बाद शुक्रवार को नगर निगम प्रशासक के हवाले हो गया है। जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन इसके प्रशासक होंगे। इसके लिए उन्होंने चार्ज ले लिया है। यह चार्ज उन्होंने कलेक्ट्रेट में अपने कार्यालय में ही लिया।
विज्ञापन

इस दौरान निगम संबंधी कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को बैरंग ही लौटना पड़ा। हाथीबड़कला निवासी संदीप ने बताया कि क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटों की समस्या को लेकर आए थे लेकिन यहां कोई अधिकारी-कर्मचारी के नहीं मिले हैं। इंदिरा नगर से कूड़े की समस्या लेकर पहुंचे विवेक भी बैरंग लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नगर आयुक्त विजय कुमार जोगडंडे का कार्यालय बंद रहा। बताया गया है कि उनके परिवार में किसी किसी की तबियत खराब हो गई, जिस कारण उन्हें अचानक अवकाश पर जाना पड़ा।

नगर निगम में केवल टैक्स अनुभाग में कर्मचारी और टैक्स जमा करने पहुंचे लोग ही दिखे, जबकि अन्य अनुभागों में कोई कर्मचारी-अधिकारी नजर नहीं आया। पार्षद कक्ष में भी सन्नाटा पसरा पड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed