{"_id":"5aeb72414f1c1b46098b7dae","slug":"81525379649-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रेस के लिए अब स्कूली बच्चों को मिलेंगे छह सौ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रेस के लिए अब स्कूली बच्चों को मिलेंगे छह सौ रुपये
Updated Fri, 04 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
राज्य के राजकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को अब स्कूल ड्रेस के एवज में 600 रुपये मिलेंगे। वहीं पुस्तकों के लिए 400 रुपये का भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा बच्चों के ट्रांसपोर्ट एंड एस्कार्ट फैसिलिटी में भी दोगुनी वृद्धि की गई है। ट्रांसपोर्टेशन एस्कॉर्ट फैसिलिटी के तहत 3000 की जगह अब 6000 रुपये सालाना दिए जाएंगे।
अपर राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान मुकुल सती के अनुसार सर्व शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के एकीकरण के बाद समग्र शिक्षा अभियान में काफी सहूलियतें बढ़ाई गई हैं। समग्र शिक्षा अभियान योजना लागू होने के बाद राज्य के विभिन्न प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत करीब छह लाख बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। इसके तहत अब कक्षा एक से आठवीं तक पढ़ाई करने वाले बच्चों को ड्रेस और किताब के रूप में मिलने वाले भुगतान में बढ़ोतरी कर दी गई है। प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को किताब खरीदने के लिए 150 की जगह 250 रुपये सालाना दिए जाएंगे। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों को 250 की जगह 400 रुपये का भुगतान होगा। इसके अलावा दूर-दराज इलाकों में स्थित स्कूलों मेें अध्ययनरत ट्रांसपोर्ट एस्कार्ट फैसिलिटी वाले छात्रों को मिलने वाले 3000 रुपये सालाना के स्थान पर 6000 रुपये सालाना दिए जाएंगे। यह धनराशि छात्र-छात्राआें के बैंक खातों में भेजी जाएगी।