{"_id":"5a4beb294f1c1b3e198b48c9","slug":"81514924841-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राप्ती गंगा और हावड़ा एक्सप्रेस 12 घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राप्ती गंगा और हावड़ा एक्सप्रेस 12 घंटे लेट
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
राप्ती गंगा और हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का आवागमन मंगलवार को भी बाधित रहा। मुजफ्फरपुर से देहरादून आने वाली राप्ती गंगा एक्सप्रेस मंगलवार को 12 घंटे और हावड़ा एक्सप्रेस 11 घंटे लेट पहुंची। लिहाजा दोनों ही ट्रेनों को री शेड्यूल किया गया। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, इलाहाबाद लिंक एक्सप्रेस का संचालन नहीं हुआ।
स्टेशन उपाधीक्षक सीता राम सोनकर के मुताबिक, राप्ती एक्सप्रेस लेट होने के कारण उसे देहरादून से गोरखपुर के लिए सुबह चार बजे रवाना किया गया। देहरादून से हावड़ा जाने वाली ट्रेन भी री शेड्यूल कर 10.45 बजे छोड़ी गई। काठगोदाम एक्सप्रेस दो घंटे, नई दिल्ली से आने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस दो घंटे, मसूरी एक्सप्रेस दो घंटे, लाहोरी एक्सप्रेस पौने चार घंटे, बांद्रा एक्सप्रेस पांच घंटे और जन शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटे लेट पहुंची। उपाधीक्षक ने बताया कि मंगलवार को इलाहाबाद लिंक एक्सप्रेस का संचालन नहीं हुआ। काठगोदाम से सुबह पहुंची ट्रेन को ही देहरादून से रात 11 बजे काठगोदाम भेजा गया।
--
स्टेशन पर ठंड में ठिठुरते यात्री
ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर ठंड में ठिठुरना पड़ा। स्टेशन के अंदर जगह-जगह यात्री ट्रेनों के जाने का इंतजार करते नजर आए। वहीं, नया साल मनाकर मसूरी से लौटने वाले पर्यटकों की भी स्टेशन पर मंगलवार को भी काफी भीड़भाड़ रही।
विज्ञापन
--
वॉल्वो मंगलवार को भी फुल
मंगलवार को भी दिल्ली रूट की बसें यात्रियों से फुल रहीं। आईएसबीटी पर दोपहर से यात्रियों की भीड़भाड़ रही। मसूरी से आने वाले जिन पर्यटकों को ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं मिला, उन्होंने वॉल्वो में सीट बुक कराई थी। देर शाम तक आईएसबीटी से दिल्ली रूट की बसें यात्रियों से पैक होकर गईं।