{"_id":"5a3975444f1c1bc5758ba1c6","slug":"81513715012-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स कॉलेज ने आरव एकेडमी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स कॉलेज ने आरव एकेडमी को हराया
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
71वीं जिला क्रिकेट लीग में स्पोर्ट्स कॉलेज ने आरव क्रिकेट एकेडमी को आसानी से शिकस्त देकर पूरे अंक हासिल किए। मंगलवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए आरव क्रिकेट एकेडमी की टीम निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 83 रन ही बना सकी। कुशाग्र (27) के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच सका। दूसरा सर्वाधिक 29 रनों का योगदान अतिरिक्त का रहा। स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रशांत चौहान ने चार और संजय रावत व जगमोहन ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में विपिन कश्यप के 30 गेंदों में 48 और सचिन रावत के 29 रनों की बदौलत स्पोर्ट्स कॉलेज ने एक विकेट खोकर 9.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। एकमात्र विकेट अतुल बुटोला ने लिया।