फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वर्ल्ड कप में खेलेगी उतरकाशी की बेटी

वर्ल्ड कप में खेलेगी उतरकाशी की बेटी

Wed, 14 Jun 2017 10:31 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
वर्ल्ड कप में खेलेगी उतरकाशी की बेटी
उत्तरकाशी। इंग्लैंड में होने जा रहे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में मानसी जोशी का चयन होने पर उनके गांव गेंवला (ब्रह्मखाल) में जश्न का माहौल है। ग्रामीण और रिश्तेदार मानसी के पिता को बधाई देने पहुंच रहे हैं, तो मानसी के पिता भूपेंद्र जोशी भारतीय महिला टीम की सफलता के लिए हवन कराने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

मानसी के पिता भूपेंद्र जोशी ने बताया कि उनकी बेटी का चयन भारतीय टीम में पहली बार नवंबर 2016 में हुआ था। तब थाईलैंड में आयोजित एशिया कप टी 20 क्रिकेट के लिए उनका चयन हुआ था। इसके बाद मई 2017 में दक्षिण अफ्रीका में हुई चार देशों की वनडे सीरीज के लिए मानसी को भारतीय टीम में जगह मिली थी। हर खिलाड़ी का सपना वर्ल्ड कप खेलने का होता है। इस बार वर्ल्ड कप के लिए बेटी चयन भारतीय टीम में होने पर वह काफी उत्साहित हैं। भूपेंद्र जोशी ने बताया कि 24 जून से इंग्लैंड में वर्ल्ड कप होना है, जिसके लिए उनकी बेटी टीम के साथ 11 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई थी। उन्होंने बताया कि मानसी का चयन वर्ल्ड कप के लिए होने पर गांव के लोग काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

मानसी का चयन बतौर बॉलिंग ऑल राउंडर टीम में हुआ है। वह दाहिने हाथ की मीडियम तेज गेंदबाज है। अब तक खेले गए पांच अंतरराष्ट्रीय वन डे मैचों में छह और टी 20 में तीन विकेट चटका चुकी हैं। दो बार उन्हें वूमैन ऑफ द मैच भी चुना गया, जबकि घरेलू क्रिकेट में नॉर्थ जोन की ओर से खेलते हुए वह चार मैचों में नौ विकेट चटका चुकी हैं। भूपेंद्र जोशी के अनुसार उनकी बेटी मानसी को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था। उसकी पांचवीं तक की पढ़ाई सुमन ग्रामर पब्लिक स्कूल ब्रह्मखाल में हुई है। फिर हाईस्कूल तक की पढ़ाई सरस्वती विद्या मंदिर रुड़की और आगे की पढ़ाई देहरादून से की है। मानसी हरियाणा और नॉर्थ जोन के लिए घरेलू क्रिकेट खेलती है। क्रिकेट की बारीकियां उसे देहरादून में कोच वीएस रौतेला ने सिखाई है। मानसी के पिता की ब्रह्मखाल में होटल है और मां शांति जोशी आंचल डेरी में सुपरवाइजर है। घर में मानसी के अलावा उनके दो छोटे भाई बहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed