{"_id":"59416bf64f1c1bad428b4708","slug":"81497459702-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा तिथि घोषित न होने पर निदेशक को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा तिथि घोषित न होने पर निदेशक को घेरा
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। राजनीति विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और वनस्पति विज्ञान की सेमेस्टर परीक्षा तिथि घोषित नहीं करने से नाराज एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के छात्रों ने परिसर के प्रभारी निदेशक डा. जेडीएस नेगी का घेराव किया। शीघ्र परीक्षा तिथि घोषित नहीं करने पर छात्रों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस संबंध में छात्रों की ओर से गढ़वाल विवि के कुलपति और मुख्य परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
बुधवार को एसआरटी परिसर के छात्र गढ़वाल विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परिसर निदेशक कक्ष में पहुंचे। परीक्षा तिथि घोषित नहीं करने पर छात्रों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रभारी परिसर निदेशक डा. नेगी का घेराव किया। छात्रों ने कहा कि बीते 31 मई को एसआरटी परिसर के बीए चतुर्थ सेमेस्टर की स्कील कोर्स की परीक्षा होनी थी। जब प्रश्न पत्र परीक्षार्थियों को बांटा गया, तो पता चला कि गलत प्रश्नपत्र आ गया है। तब से दोबारा से उक्त परीक्षा आयोजित नहीं की गई। कहा कि राजनीति विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और वनस्पति विज्ञान की सेमेस्टर परीक्षा तिथि भी विवि की ओर से घोषित नहीं की जा रही है। बाद में छात्रों ने समस्या के संबंध में विवि कुलपति को ज्ञापन प्रेषित किया। घेराव करने वालों में सुशील रावत, राहुल बिजल्वाण, योगेश उनियाल, जयेंद्र रावत, अमन सजवाण, संदीप सिंह, राकेश आदि शामिल थे।