फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   80 bigha construction built in illegal plotting demolished

Dehradun News: 80 बीघा अवैध प्लॉटिंग में बना निर्माण ध्वस्त

Sat, 08 Jun 2024 05:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
80 bigha construction built in illegal plotting demolished

विज्ञापन
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को दो जगहों पर 80 बीघा अवैध प्लॉटिंग में बने निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कॉलोनाइजर को दोबारा काम शुरू करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।



एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर सहसपुर ब्लॉक क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ दो टीमों ने अभियान चलाया। पहली कार्रवाई में सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज टीम के साथ शिमला बाईपास पर आदुवाला पहुंचे। यहां दिनेश भंडारी 45 बीघा भूमि पर अवैध निर्माण कर रहे थे। टीम ने प्लॉटिंग में बने निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। टीम में अवर अभियंता जितेंद्र मौर्या, अवर अभियंता पीएमयू युगांक रावत, सुपरवाइजर अजय श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


दूसरी कार्रवाई में सहायक अभियंता शैलेंद्र सिंह रावत टीम के साथ कंडोली में कंडवाल जी रोड पर पहुंचे। यहां एक व्यक्ति 35 बीघा भूमि पर अवैध निर्माण कर रहा था। टीम ने जेसीबी से प्लॉटिंग में बने निर्माण को तोड़ दिया। टीम में अवर अभियंता विपिन सैनी और सुपरवाइजर नरेंद्र सिंह शामिल रहे। एमडीडीए के उपाध्यक्ष ने बताया कि अवैध निर्माण और प्लॉटिंग को लेकर कार्रवाई जारी रहेगी। प्लॉट खरीदने के लिए आने वाले लोगों को जागरूक करने के लिए अवैध प्लॉटिंग पर सचेतक बोर्ड लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed