फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   74 polling parties will leave today

आज रवाना होंगी 74 पोलिंग पार्टियां

Mon, 14 Oct 2019 01:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
74 polling parties will leave today
आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज ग्राउंड में स्टेशनरी की जांच करते कर्मचारी। - फोटो : VIKAS NAGAR
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले और दूसरे चरण में शांतिपूर्ण मतदान के बाद प्रशासन ने तीसरे और अंतिम चरण की तैयारियां तेज कर दी हैं। अंतिम चरण में विकासनगर और चकराता विकासखंड में 16 अक्तूबर को मतदान होना है।
विज्ञापन

चकराता ब्लॉक के दुर्गम ग्रामीण अंचलों में चुनाव संपन्न कराने के लिए 74 पोलिंग पार्टियां सोमवार को विकासनगर से रवाना हो जाएंगी। जबकि, शेष बची 60 पोलिंग पार्टियों को मंगलवार को पोलिंग बूथों के लिए रवाना किया जाएगा। सोमवार को रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियों को फिलहाल स्टेशनरी और अन्य जरूरी सामान वितरित कर दिया गया है। सोमवार को विकासनगर में आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम से इन पार्टियों को मतदान पेटिका प्रदान की जाएंगी। इसके बाद ये पार्टियां पोलिंग बूथ के लिए रवाना हो जाएंगी। दुर्गम अंचलों में स्थित होने के कारण ये पोलिंग पार्टियां 16 अक्तूबर को मतदान संपन्न कराने के बाद वहीं स्टे करेंगी। इसके बाद 17 अक्तूबर की सुबह यह पार्टियां चकराता के लिए रवाना होंगी। जहां बनाए गए स्ट्रांग रूम में मतदान पेटिकाओं को जमा कराने के बाद समस्त कर्मचारियों को रिलीव कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

----
पांच किमी पैदल दूरी तय कर बूथ पहुंचेंगी पार्टियां
चकराता के रिटर्निंग ऑफिसर वीडी भट्ट ने बताया कि सोमवार को रवाना होने वाली कई पोलिंग पार्टियों को बूथ तक पहुंचने के लिए पांच किमी से भी अधिक का पैदल सफर तय करना पड़ेगा। क्षेत्र के उदावां, खाटुवा, बनियाना, बुराइला और जगथान में बने पोलिंग बूथ तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं है। ऐसे में इन बूथ तक पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टियों को पैदल सफर तय करना पड़ेगा। चकराता में कुल 134 पोलिंग बूथ हैं। इनमें से कई अति दुर्गम में स्थिति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed