{"_id":"dcf6753b3c34ec155a7a7e86c5f11d61","slug":"74-candidate-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच ने मैदान छोड़ा, 74 आजमाएंगे किस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच ने मैदान छोड़ा, 74 आजमाएंगे किस्मत
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 23 Apr 2014 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को नाम वापसी के अंतिम दिन प्रदेश की दो संसदीय सीटों से कुल पांच नामों की वापसी हुई। टिहरी से दो और हरिद्वार से तीन नाम वापस हुए। पांचों संसदीय सीटों पर प्रदेश में कुल मिलाकर 74 प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
हरिद्वार में सबसे अधिक तो अल्मोड़ा में सबसे कम
सबसे अधिक 24 प्रत्याशी हरिद्वार संसदीय सीट पर भाग्य आजमाएंगे। अल्मोड़ा संसदीय सीट पर कुल नौ प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। चुनाव लड़ने वालों की संख्या यहां सबसे कम है।
विज्ञापन
पढ़ें, उक्रांद को बड़ा झटका, निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे प्रत्याशी
विज्ञापन
पांच नामों की वापसी के बाद भी लोक सभा चुनाव 2014 में 2009 के मुकाबले पांच प्रत्याशी अधिक हैं। नामांकन के आखिरी दिन टिहरी से मासूम शह और लियाकत अली ने नाम वापस लिए।
पढ़ें, खच्चरों पर लदकर आती है वोट ‘कब्जाने’ वाली मशीन
हरिद्वार से राजेश्वर सिंह, अब्दुल रहीम और मोहसिन ने नाम वास लिए। नाम वापसी के लिए दिन भी गुणा भाग भी होता रहा।
2009 के मुकाबले
माना यह जा रहा था कि हरिद्वार में नाम वापसी पर सबसे अधिक जोर रहेगा। हालांकि हरिद्वार में अब भी 24 प्रत्याशी मैदान में हैं और पिछले लोक सभा चुनाव के मुकाबले इनकी संख्या अधिक है।
पढ़ें, गजब! हरीश ने लगाया बसपा विधायकों का जयकारा
लोक सभा चुनाव 2009 में प्रदेश में कुल 69 प्रत्याशी मैदान में थे। इस बार चुनाव में 96 नामांकन पत्र भरे गए थे जिनमें से सात नामांकन पत्र स्क्रूटनी में सहीं नहीं पाए गए। बचे हुए 79 में से पांच की नाम वापसी होने से अब मैदान में कुल 74 प्रत्याशी रह गए हैं।