{"_id":"58efaf134f1c1bc342cf6cab","slug":"72-hours-hot-wind-alert-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गर्मी छुड़ाएगी पसीना, उत्तराखंड में 72 घंटे गर्म हवाओं का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गर्मी छुड़ाएगी पसीना, उत्तराखंड में 72 घंटे गर्म हवाओं का अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 13 Apr 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आने वाले सात दिनों में प्रदेश में पारा उफान पर होगा। मौसम विभाग ने 17 अप्रैल से आगामी 72 घंटे तक प्रदेश के कई हिस्सों में गर्म हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में पांच से सात डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश के मैदानी इलाके आने वाले दिनों में भयंकर गर्मी की चपेट में आने वाले हैं। तापमान सीधे 39 से 41 डिग्री तक पहुंचने वाला है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 17 अप्रैल से प्रदेश के दो हजार मीटर से कम ऊंचाई वाले सभी इलाकों में गर्मी अपना असर दिखाएगी।
विज्ञापन
मैदानी इलाकों में 17 अप्रैल से आगामी 72 घंटे तेज गर्म हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को गर्मी में बचकर रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल के बाद से मौसम में फिर परिवर्तन हो सकता है। प्रदेशभर में हल्की बारिश से पारे में गिरावट आने का अनुमान है।
विज्ञापन