{"_id":"5c3e3bd8bdec2273396b9b48","slug":"71547582424-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्ठी बेरी के लोगों की समस्याएं होंगी दूर : जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्ठी बेरी के लोगों की समस्याएं होंगी दूर : जोशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
मसूरी विधायक गणेश जोशी ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान से प्रभावित मिट्ठी बेरी प्रेमनगर के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने मामले के बाबत बुधवार को जिलाधिकारी से बातचीत करने का आश्वासन दिया है।
बता दें, मिट्ठी बेरी के लोग क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मत की मांग के समर्थन में बीते एक सप्ताह से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। इस बाबत मसूरी विधायक जोशी ने मंगलवार को मिट्ठी बेरी के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान दूरभाष पर ऊर्जा विभाग के प्रबंध निदेशक से भी वार्ता की। कहा कि जब लोगों के पास रहने के लिए घर नहीं है तो उन्हें बिजली के बिल क्यों भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा जोशी ने क्षतिग्रस्त आवासीय भवनों एवं दुकानों का निर्माण के बाबत बुधवार को जिलाधिकारी से वार्ता करने की बात कही है। इस मौके पर मदनलाल, कृष्णा देवी, किशन राठौर, प्रेमचंद, मानचंद शर्मा, हरीश भारद्वाज, सीमा रानी, कुंती, सरिता, जोगेंद्र, महेंद्र, मदनलाल, केशवकांत आदि मौजूद रहे।