फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उतराखंड क्रिकेट का नुकसान नहीं होने देंगे : सीके खन्ना

उतराखंड क्रिकेट का नुकसान नहीं होने देंगे : सीके खन्ना

Sat, 08 Dec 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
उतराखंड क्रिकेट का नुकसान नहीं होने देंगे : सीके खन्ना
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

क्रिकेट में उत्तराखंड का भविष्य उज्ज्वल है और इसका नुकसान बीसीसीआई नहीं होने देगा। उत्तराखंड के खिलाड़ियों में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। घरेलू सीजन में खिलाड़ियों ने बेहतर खेल दिखाया है। खिलाड़ी इस मंच पर ऐसे ही बेहतर खेल दिखाते रहे तो निश्चय ही बड़े मुकाम पर जल्द पहुंचेंगे।
ये बातें बीसीसीआई के अध्यक्ष सीके खन्ना ने शुक्रवार को रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मीडिया से कहीं। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम की विभिन्न गतिविधियों का जायजा भी लिया। सीके खन्ना ने कहा कि इस स्टेडियम में सुविधाओं की कोई कमी नहीं है। हमें आशा है कि आने वाले समय में स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच भी होंगे।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को मिला प्रतिभा दिखाने का मौका
सीके खन्ना ने कहा कि रणजी ट्रॉफी, सीके नायडू के अलावा अन्य घरेलू मैचों की सीरीज होने से खिलाड़ियों को काफी अवसर मिले हैं। उत्तराखंड के साथ अन्य आठ राज्यों के खिलाड़ी घरेलू मैचों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर खिलाड़ी घरेलू स्तर पर बेहतर खेल दिखाते हैं तो आगे के दरवाजे खुल जाएंगे। स्टेडियम में आईपीएल के मैच के सवाल पर खन्ना ने कहा कि मैच कहां होने हैं यह उनकी फ्रेंचाइजी तय करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के मैच पर बीसीसीआई करेगी विचार
सीके खन्ना ने कहा कि सकारात्मक सोच रखें तो सबकुछ संभव है। यहां आईसीसी ने मैच कराए हैं, अफगानिस्तान का यह होम ग्राउंड है। हालांकि भारत के मैच को लेकर बीसीसीआई विचार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed