फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फोटो -- शूटिंग चैंपियनशिप में प्रेरणा और मनु को स्वर्ण

फोटो -- शूटिंग चैंपियनशिप में प्रेरणा और मनु को स्वर्ण

Fri, 02 Nov 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
फोटो  --  शूटिंग चैंपियनशिप में प्रेरणा और मनु को स्वर्ण
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। 38वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप की एयर पिस्टल महिला वर्ग में उत्तराखंड की प्रेरणा गुप्ता और एयर पिस्टल पैरा वर्ग में उत्तराखंड की मनु चौधरी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। साथ ही प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर कई खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई करने में कामयाब रहे।
पौंधा स्थित जसपाल राणा शूटिंग रेंज में बृहस्पतिवार शाम मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विजेताओं को सम्मानित किया। राष्ट्रीय रायफल संघ के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन के करीब पांच हजार निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रतियोगिता के विजेताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य के निशानेबाज शानदार प्रदर्शन से देशभर में परचम लहरा रहे हैं।
विज्ञापन

राज्य रायफल संघ के अध्यक्ष नारायण सिंह राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कई निशानेबाज 62वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई करने में कामयाब हुए हैं। एयर रायफल पुरुष आईएसएसएफ में हरमन सिंह आनंद ने पहला स्थान हासिल किया है। एयर पिस्टल आईएसएसएफ यूथ महिला वर्ग में हरियाणा की देवांशी यादव ने स्वर्ण, एयर पिस्टल जूनियर महिला वर्ग में यूपी की देवांशी धामा ने रजत, स्मॉल बोर थ्री पोजिशन (एनआर) वर्ग में पंजाब की यशिका साही, एयर पिस्टल महिला वर्ग में उत्तराखंड की प्रेरणा गुप्ता, एयर पिस्टल पैरा वर्ग में उत्तराखंड की मनु चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता है। इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, सुभाष राणा, अनिल कवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed