फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शहर में निकली साईं बाबा की पालकी, फूल बरसाकर श्रद्धालुओं ने किया स्वागत

शहर में निकली साईं बाबा की पालकी, फूल बरसाकर श्रद्धालुओं ने किया स्वागत

Tue, 16 Oct 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
शहर में निकली साईं बाबा की पालकी, फूल बरसाकर श्रद्धालुओं ने किया स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

देहरादून। श्री शिरडी साईं बाबा के महासमाधि शताब्दी वर्ष के अवसर पर श्री शिरडी साईं चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सोमवार को शहर में साईं बाबा की पालकी शोभायात्रा निकाली गई। पालकी में शामिल श्रद्धालु बाबा की भक्ति में रमे नजर आए। कोई ढोल की थाप पर नाच रहा था तो कोई भजनों में मग्न था। पालकी यात्रा के साथ भजन-कीर्तन मंडलियां बैंड बाजे की धुन पर भजन गा रहे थे। इससे पहले सुबह मंदिर में बाबा का पंचामृत अभिषेक किया गया।

तिलक रोड स्थित श्री शिरडी साईं श्रद्धा धाम में सोमवार को श्री शिरडी साईं समाधि दरबार के भव्य दर्शन का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल गोयल और ट्रस्ट के अध्यक्ष शरद नागलिया ने किया। साईं समाधि दरबार के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं को तांता लगा रहा। इसके बाद श्री शिरडी साईं श्रद्धा धाम से शुरू हुई पालकी शोभायात्रा बैंड बाजार, मोती बाजार, डिस्पेंसरी रोड, घंटाघर, पलटन बाजार, धामावाला, रामलीला बाजार होते हुए पुन: साईं मंदिर पहुंची। इस बीच श्रद्धालुओं ने जगह जगह बाबा की पालकी पर फूल बरसाकर स्वागत किया और पूजा-अर्चना की। पालकी के आगे बालिकाओं का झुंड डांडिया करते चल रहा था। इसके अलावा सिर पर कलश धारण किए 51 महिलाएं पालकी के पीछे चल रही थीं। वहीं पालकी के आगे घोड़ों पर सवार युवक हाथों में ध्वज लिए चल रहे थे। शहरभर का भ्रमण कर मंदिर में लौटने पर बाबा की विशेष आरती कर स्वागत किया गया। पालकी का संचालन कर रहे नीरज रस्तोगी और संरक्षक गोपाल पुरी ने बताया कि बाबा को महासमाधि में ब्रह्मलीन हुए सौ साल पूरे हो चुके हैं। इसके उपलक्ष्य में पूरे विश्व में शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। बाबा की पालकी में विपिन कुमार, पंकज मैसोन, शरद नागलिया, अनिल नागलिया, प्रदीप नागलिया, सुमन नागलिया, अक्षत अग्रवाल, पूनम नागलिया ज्योजि तनेजा, नीलम, अजय सिंघल, धन प्रकाश गोयल, नमन गोयल, दिनेश शर्मा, हरिओम भट्ट, मधु गोयल, ज्योति तनेजा, गौरव मैथानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed