फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विधानसभा जा रहे चिकित्सकों को पुलिस ने रोका, नारेबाजी

विधानसभा जा रहे चिकित्सकों को पुलिस ने रोका, नारेबाजी

Fri, 21 Sep 2018 02:28 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा जा रहे चिकित्सकों को पुलिस ने रोका, नारेबाजी
विधानसभा जा रहे चिकित्सकों को पुलिस ने रोका, नारेबाजी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। स्वास्थ्य सेवाओं में होम्योपैथिक चिकित्सकों की भागीदारी सुनिश्चित करने समेत कई मांगों के समर्थन में चिकित्सकों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बृहस्पतिवार को विधानसभा की ओर कूच किया। होम्योपैथिक चिकित्सकों के विधानसभा की ओर जाने की सूचना पर पुलिस ने सभी को पहले ही रोक दिया। इससे भड़के चिकित्सकों ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी।
इसके पहले होम्योपैथिक चिकित्सक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रणव ममगाईं के नेतृत्व में धर्मपुर स्थित एलआईसी के भवन के बाहर एकत्र हुए चिकित्सक स्वास्थ्य सेवाओं में होम्योपैथिक चिकित्सकों की भागीदारी सुनिश्चित करने समेत विभिन्न मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रणव ममगाईं ने कहा कि प्रदेश के पहाड़ी इलाके चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे हैं। इससे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है। वहीं एलोपैथिक चिकित्सक पर्वतीय क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देने से हिचक रहे हैं। प्रदेश में 700 से ज्यादा होम्योपैथिक के डिग्रीधारक चिकित्सक हैं और प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हैं। इसके बावजूद सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। प्रदर्शन में डॉ. गौतम पंवार, डॉ. कुलदीप ममगाईं, डॉ. नरेश पैन्यूली, डॉ. विनीत काला, डॉ. हेमंत चौहान, डॉ. कृपाल बेलवाल, डॉ. शैलेंद्र कोटियाल, डॉ. अनुभव कुड़ियाल, डॉ. दीपिका सेमवाल, डॉ. चंद्रकला टम्टा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
ये हैं एसोसिएशन की मांगें
-होम्योपैथिक निर्देशालय की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रोें में 101 होम्योपैथिक चिकित्सालयों की स्थापना करने वाले प्रस्ताव में जल्द से कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ईएसआई के अंतर्गत होम्योपैथी को भी शामिल किया जाए और ईएसआई चिकित्सालयों में होम्योपैथिक चिकित्सकों की नियुक्ति की जाए।
-भारत और राज्य सरकार द्वारा आयोजित आयुष कार्यक्रमों में होम्योपैथिक चिकित्सकों को भी समान भागीदारी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed