फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आपदा में राहत और बचाव के तरीके सिखाए

आपदा में राहत और बचाव के तरीके सिखाए

Tue, 11 Sep 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
आपदा में राहत और बचाव के तरीके सिखाए
आपदा में राहत और बचाव के तरीके सिखाए
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। नागरिक सुरक्षा कोर (सिविल डिफेंस) की ओर से आयोजित शिविर में विशेषज्ञों ने बंजारावाला स्थित देहरा पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को आपदा के दौरान राहत और बचाव के तरीके बताए गए।
सोमवार को आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भूकंप आने पर बचाव, आग के प्रकार व उन्हें बुझाने के तरीकों के साथ ही आपदा आने पर भवन में फंसे घायल लोगों को निकालने के डेमो दिए गए। सिविल डिफेंस कोर के असिस्टेंट डिप्टी कमांडेंट सीएस बोथ्याल ने सिविल डिफेंस कोर के कार्यों एवं स्ट्रेचर बनाने, प्राथमिक उपचार आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों से आपदा के समय पहले स्वयं को बचाने के साथ दूसरों के मददगार बनने के लिए तैयार रहने को भी कहा।
विज्ञापन

पांच दिवसीय शिविर में छात्रों को प्राकृतिक आपदा आने, आग लगने और दुर्घटना में घायल व्यक्ति के प्राथमिक उपचार के बारे में डेमो देकर समझाया गया। छात्रों ने आपदा के समय जरूरतमंदों का मददगार बनने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य एमएस राठौर ने छात्रों से प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए तरीकों से अपने परिवार व आसपास के लोगों को जागरूक करने की अपील की। इस मौके पर आयुष चंदेल, रविंद्र काला, डॉ. सतीश पिंगल, राजीव शर्मा, लक्ष्मी बौंठियाल, अरुण राठौर, अजय आर्या, पंकज भार्गव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed