{"_id":"5b8853e342c79246361b21d2","slug":"71535661027-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह में चकाचक होंगी राजधानी की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह में चकाचक होंगी राजधानी की सड़कें
Updated Fri, 31 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक माह में चकाचक होंगी राजधानी की सड़कें
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। शहर की सड़कों पर परेशानी का सबब बने गड्ढों से जल्द निजात मिलने की उम्मीद है। पीडब्ल्यूडी एक सितंबर से सड़कों की मरम्मत करने का जा रहा है। पीडब्ल्यूडी अफसरों व अभियंताओं को राजधानी की सड़कों को चकाचक करने के लिए एक माह का वक्त दिया गया है। सड़काें की मरम्मत के लिए सात करोड़ का बजट भी जारी कर दिया गया है।
पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता राजेंद्र गोयल ने बताया कि राजधानी की क्षतिग्रस्त सड़कों के साथ ही बारिश के चलते बने गड्ढों की मरम्मत का काम एक सितंबर से शुरू कर दिया जाएगा। इस संबंध में सभी अधिशासी अभियंताओं के साथ बैठक कर योजना तैयार कर ली गई है। बताया कि मरम्मत का काम 30 सितंबर तक चलेगा। एक माह के भीतर सभी सड़कों की मरम्मत कर दी जाएगी। अधिशासी अभियंताओं के लिए 30 सितंबर अंतिम समय सीमा निर्धारित की गई है। इस अवधि में काम पूरा नहीं करने वाले अभियंताआें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि अक्तूबर के पहले सप्ताह में राज्य सरकार की ओर से इंवेस्टर्स मीट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश-विदेश से निवेशक भाग लेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आएंगे। इंवेस्टर्स मीट के मद्देनजर पूरे शहर को चकाचक किया जाना है, ताकि राज्य सरकार की ओर से निवेशकों को यह भरोसा दिलाया जा सके कि राज्य में पूंजी निवेश के अनुकूल माहौल है।