{"_id":"5b60cd864f1c1bb35d8b68d0","slug":"71533070726-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सौ बच्चों ने एक साथ बजाए 30 वाद्ययंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सौ बच्चों ने एक साथ बजाए 30 वाद्ययंत्र
Updated Wed, 01 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच सौ बच्चों ने एक साथ बजाए 30 वाद्ययंत्र
ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को 34वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थाईलैंड के राजदूत चूंटीटार्न गोंगसाकदी रहे। छात्राओं ने विभिन्न मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई।
इस मौके पर पांच सौ से अधिक बच्चों ने 30 वाद्ययंत्रों को एक साथ बजाया, जिस मुख्य अतिथि और अभिभावकों ने जमकर सराहा। इसके बाद छात्राओं में नवरस प्यार, हंसी, क्रोध, ईर्ष्या, भय, वीर आदि सहित सभी नौ रसों पर आधारित ड्रामा प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि एमआईएस बच्चों ने जो अभिनय किया है, उसमें उनकी प्रतिभा और भारतीय संस्कृति झलकती है। एमआईएस की प्रिंसिपल शकुंतला वशिष्ठ ने कहा कि विद्यालय की छात्राएं अकादमिक के साथ साथ खेलों एवं अन्य गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।
इस मौके पर दो पुस्तिकाओं का भी विमोचन किया गया। जिसमें ‘फ्लोरा एंड फना’ मसूरी के आसपास पौधों और जीव जंतुओं पर आधारित है, जबकि ‘ओडिसी’ मसूरी स्थित दर्शनीय स्थलों पर रोशनी डालती है। इस मौके पर प्रथम सचिव थाईलैंड दूतावास औराया विट्टयसुपोर्न, द्वितीय सचिव कृतनारोंग सेरिसवद, स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे।