फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नई पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं श्रीदेव सुमन

नई पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं श्रीदेव सुमन

Thu, 26 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
नई पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं श्रीदेव सुमन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि श्रीदेव सुमन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने लोकशाही के लिए संघर्ष कर अपना जीवन बलिदान कर दिया। वह बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी श्रीदेव सुमन के 74वें बलिदान दिवस के अवसर पर सीएम आवास पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीदेव सुमन ने पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। इस दौरान उन्होंने लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, साहित्यकार लीलाधर जगूड़ी, सुभाष पंत और डॉ. हर्षवंती बिष्ट को सम्मानित किया। साथ ही डॉ. एमआर सकलानी की संपादित पत्रिका ‘सुमन सुधा’ और टीकाराम मैठाणी की पुस्तक ‘गुलदस्ता’ का विमोचन भी किया। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि हम सभी को श्रीदेव सुमन के गुणों को आत्मसात करना चाहिए। इस दौरान श्रीदेव सुमन संस्कृति, साहित्य एवं शिक्षा संस्थान ने मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री को सम्मानित किया।
विज्ञापन

--
पर्यावरण बचेगा, तभी हम बचेंगे : खजानदास
देहरादून। राजपुर रोड विधायक खजानदास ने कहा कि पर्यावरण बचेगा, तभी हम बचेंगे। लिहाजा सभी को पौधरोपण करना चाहिए। वह बुधवार को श्रीदेव सुमन के बलिदान दिवस पर डीएवी इंटर कॉलेज, करनपुर के प्रांगण में पौधा लगाने के बाद छात्रों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने छात्रों से पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही नशे से दूर रहने के साथ ही माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री सुनील उनियाल गामा ने छात्रों को पर्यावरण के साथ ही स्वच्छता में भी योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और प्रदूषण रहित वातावरण में अच्छे समाज का निर्माण होता है। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उमा नरेश तिवारी, कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. बबीता सहोत्रा, अनुराग भाटिया, महेश गुप्ता, अजय तिवारी, अमित वर्मा, अनिल डबराल, सोनी रावत, अनिल रस्तोगी, अशोक, विनोद ध्यानी आदि मौजूद रहे। उधर, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने बंजारावाला स्थित फिलफोर्ट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विचार रखे। इस दौरान विद्यालय व्यवस्थापक अजीत राणा, दर्शनलाल बिंजोला, विजय भट्ट, जगदंबा नौटियाल, भुवनेश कुकरेती, विनोद नौटियाल, शुभम तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed