फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कोर्स करने के बाद आसानी से मिलेगी नौकरी

कोर्स करने के बाद आसानी से मिलेगी नौकरी

Tue, 17 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
कोर्स करने के बाद आसानी से मिलेगी नौकरी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

बीटेक करने के बावजूद नौकरी में आ रही दिक्कतों के मद्देनजर अल्मोड़ा आवासीय विश्वविद्यालय ने दो ऐसे कोर्स शुरू किए हैं, जिन्हें करने के बाद युवाओं को नौकरी पाने में आसानी होगी। ये कोर्स आईआईटी जोधपुर और आईआईटी मुंबई के सहयोग से शुरू होंगे। पांच अगस्त से 15 अगस्त के बीच इनमें दाखिला लिया जा सकता है।
आवासीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एचएस धामी ने बताया कि बीटेक कंप्यूटर साइंस, बीसीए, एमसीए और बीएससी कंप्यूटर साइंस जैसे कोर्स करने के बाद युवाओं के लिए इंडस्ट्री के साथ मिलकर ये कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। एक कोर्स का नाम ‘मशीन लैंग्वेज थ्रू पायथन’ और दूसरे कोर्स का नाम ‘एंबेडेड डिजाइनिंग एंड वेरी लार्ज स्केल इंटिग्रेशन’ रखा गया है। दोनों कोर्स की अवधि एक-एक साल की होगी। दोनों कोर्स के लिए फैकल्टी भी इंडस्ट्री से ही आएंगी। विश्वविद्यालय ने इस साल से बीएससी रोबोटिक्स का कोर्स भी शुरू किया है। कुलपति प्रो. धामी का कहना है कि दोनों कोर्स जॉब ओरिएंटेड हैं, जिनकी इंडस्ट्री में बेहद मांग है।
विज्ञापन

--
किताबों के साथ-साथ काम भी करना होगा
दोनों कोर्स केवल क्लासरूम में बैठकर नहीं पढ़ाए जाएंगे। इसके बजाए इन कोर्स को इंडस्ट्री के साथ मिलकर चलाया जाएगा। कुलपति प्रो. धामी ने बताया कि पहले सेमेस्टर में तीन माह तक थ्योरी की क्लास के बाद तीन माह तक इंडस्ट्री में काम करना होगा। इसी प्रकार, दूसरे सेमेस्टर में दो माह तक थ्योरी की क्लास करने के बाद चार माह तक इंडस्ट्री में काम करना होगा। इस तरह एक साल का कोर्स पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
50 हजार में एक साल का डिप्लोमा
विश्वविद्यालय का दावा है कि दोनों कोर्स आईआईटी में कई लाख रुपये में कराए जाते हैं जबकि आवासीय विवि में दोनों कोर्स को केवल 50-50 हजार रुपये में कराए जाएंगे। इसके लिए एक सेमेस्टर में 15 हजार रुपये शुल्क थ्योरी के लिए होगा और 10 हजार रुपये शुल्क प्रैक्टिकल के लिए होगा। दूसरे सेमेस्टर में भी यही शुल्क होगा। खास बात यह है कि एससी, एसटी, ओबीसी और बीपीएल छात्रों को 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed