{"_id":"5b3935244f1c1b64068b93e7","slug":"71530475812-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घायल सुशीला अस्पताल, तीन एम्स ऋषिकेश में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घायल सुशीला अस्पताल, तीन एम्स ऋषिकेश में भर्ती
Updated Mon, 02 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच घायल सुशीला अस्पताल, तीन एम्स ऋषिकेश में भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। पौड़ी जिले में धूमाकोट-भौम पीपली मार्ग पर धूमाकोट के पास यात्रियों से भरी बस के खाई मेें गिरने और हादसे में 48 यात्रियों की मौत और 13 के घायल होने पर स्वास्थ्य विभाग में भी अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्वास्थ्य सचिव व स्वास्थ्य महानिदेशक के निर्देश पर पांच घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि तीन गंभीर घायलों को हेलीकाप्टर से पहले आईडीपीएल हेलीपैड लाया गया और फिर वहां से एम्स में भर्ती कराया गया।
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. टीसी पंत ने बताया कि घायलोें को इलाज की हरसंभव सुविधा मुहैया करायी जा रही है। कुछ घायलों को रामनगर स्थित अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। हादसे में घायल लोगों को इलाज में असुविधा न हो इसके लिए दून व जौलीग्रांट जैसे अस्पतालों में इमरजेंसी में 15-15 बेड की व्यवस्था की गई। घायलों को सहस्रधारा व आईडीपीएल हेलीपैड से तत्काल अस्पतालों में लाया जा सके, इसके लिए एंबुलेंसकर्मियोें को पहले ही तैनात कर दिया गया था।
उन्होंने बताया कि अस्पतालों मेें भर्ती घायलों की स्थिति पर विशेज्ञषों की टीम नजर बनाए हुए है। दूसरी ओर सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण नितेश झा ने भी हादसे की जानकारी लेने के साथ ही स्वास्थ्य महानिदेशक को निर्देशित किया है कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्हेें इलाज की उच्च स्तरीय सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।