{"_id":"5b0b10a44f1c1b8d6e8b4fa1","slug":"71527451812-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदेला के शतक से उतराखंड ने दिल्ली को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदेला के शतक से उतराखंड ने दिल्ली को दी शिकस्त
Updated Mon, 28 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
रेंजर्स मैदान में चल रही 36वीं आल इंडिया गोल्ड कम क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के कप्तान कुणाल चंदेला के शतक की बदौलत टीम ने इनकम टैक्स बोर्ड दिल्ली को सात विकेट से शिकस्त दी। कुणाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, तनुष क्रिकेट एकेडमी मैदान में खेले गए दूसरे मुकाबले में देना बैंक दिल्ली ने बीकानेर की टीम को हराया।
रेंजर्स मैदान में सीएयू और इनकम टैक्स बोर्ड दिल्ली के बीच हुए मैच में टॉस जीतकर सीएयू ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए इनकम टैक्स बोर्ड दिल्ली के ओपनर गौरव (13) और विक्रांत (7) सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद मध्यक्रम के बल्लेबाज जीवनजोत सिंह (73) और पुनीत बिष्ट (62) रनों ने टीम को संभालने की कोशिश की। दोनों बल्लेबाजों के आउट होते ही पूरी टीम भानु प्रताप की फिरकी में उलझकर 39.3 ओवरों में 229 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। भानु ने सीएयू के लिए सर्वाधिक चार विकेट झटके। वहीं, पवन सुयाल और धनराज शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में 230 रनों के विजयी लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएयू की टीम ने की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर अभिमन्यु (17) और करणवीर सिंह (46) ने टीम को 97 तक पहुंचाया। दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद उतरे कप्तान कुणाल चंदेला शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा। कुणाल ने 86 गेंदों पर 9 चौके और छह छक्कों की बदौलत 113 रनों की पारी खेली। वहीं, प्रियांशु खंडूड़ी ने 28 गेदों पर नाबाद 22 रन बनाए। उधर, तनुष क्रिकेट एकेडमी में खेले गए दूसरे मैच में देना बैक दिल्ली ने बीकानेर (राजस्थान) की टीम को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर बीकानेर की टीम को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। पहले खेलते हुए राजस्थान की टीम ने नरेश गहलोत के शतक (105) व अजय (61) और दिनेश (40) रनों की 271 रनों का विशाल स्कोर बनाया। दिल्ली के लिए आकाश ने तीन तथा वरुण व अर्जित ने एक-एक विकेट लिया। 272 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने मंजोत कालरा के 114 गेंदों पर लगाए गए शतक (169) तथा संजय शर्मा (33) व राहुल (46) रनों की बदौलत 33.1 ओवर में दो विकेट खोकर मैच जीत लिया।