फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   85 लोगों ने दर्ज कराईं आपतियां

85 लोगों ने दर्ज कराईं आपतियां

Fri, 04 May 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
85 लोगों ने दर्ज कराईं आपतियां
85 लोगों ने दर्ज कराईं आपत्तियां
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
नगर निगम के वार्डों के आरक्षण को लेकर बृहस्पतिवार को 85 आपत्तियां दर्ज की गईं। इनमें 75 आपत्तियां जिलाधिकारी कार्यालय और 10 आपत्तियां नगर निगम में दर्ज की गईं। अब तक 204 आपत्तियां दर्ज हो चुकी हैं। शुक्रवार को आपत्तियां दर्ज कराने का अंतिम दिन है। इसके बाद प्रशासन की ओर से आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी।
27 अप्रैल को प्रशासन से देहरादून नगर निगम के वार्डों को लेकर अनंतिम अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद सात दिन तक आपत्तियां मांगी गईं थीं। जिसके छठे दिन बृहस्पतिवार को 85 आपत्तियां दर्ज की गईं। जिनमें प्रेमनगर निवासी वी. बीरू बिष्ट ने वार्ड-92 आरकेडिया-1 को पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित करने पर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि वार्ड में 63 प्रतिशत सामान्य वर्ग के मतदाता हैं लेकिन इसके बावजूद इसे पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया है। वार्ड-61 आमवाला तरला निवासी हरेंद्र रावत ने वार्ड को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित करने पर आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वार्ड-45 गांधीग्राम के बुद्धि बल्लभ ने वार्ड को सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई है। वार्ड-29 के राजेश चौधरी ने डालनवाला पूरब को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित करने पर आपत्ति दर्ज कराई। वार्ड-74 ब्रह्मपुरी के विनोद कुमार सिंह ने आपत्ति दर्ज कराते हुए बताया कि वार्ड में सामान्य वोटरों की संख्या 60 प्रतिशत से अधिक है। इसके बावजूद वार्ड को पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह दिनों में वार्डों के आरक्षण को लेकर अब तक 204 आपत्तियां दर्ज हो चुकी हैं। जिलाधिकारी की ओर से आपत्तियों के निस्तारण के बाद वार्डों के आरक्षण को लेकर अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed