{"_id":"5ae8ce664f1c1b5c098b787d","slug":"71525206630-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलिन बस्तियों को मालिकाना हक नहीं देने पर होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलिन बस्तियों को मालिकाना हक नहीं देने पर होगा आंदोलन
Updated Wed, 02 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
पूर्व कांग्रेस विधायक राजकुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को बिंदाल किनारे और कांवली रोड स्थित मलिन बस्तियों का भ्रमण किया। उन्होंने सरकार की ओर से मलिन बस्तियों को मालिकाना हक नहीं देने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया।
पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार में विकास कार्य ठप पड़े हैं। सरकार मलिन बस्तियों के हितों को लेकर गंभीर नहीं है। अभी भी हजारों पात्र लोगों को मालिकाना हक नहीं मिला है। कहा कि मलिन बस्ती में पानी, बिजली सहित अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर भ्रमण किया जाएगा। कहा कि नगर निगम ने मलिन बस्तियों से तीन साल पहले हाउस टैक्स लेना बंद कर दिया था, वहीं अब चुनाव को देखते हुए दोबारा हाउस टैक्स लेना शुरू कर दिया है। इसके लिए उनसे शपथ पत्र भी लिए जा रहे हैं, जो सही नहीं है। उन्होंने वार्डों में कार्यों को लेकर जल्द टेंडर जारी करने की मांग की। इस दौरान पार्षद अर्जुन सोनकर, प्रकाश वाल्मीकि, लक्ष्मी नारायण, मुकेश सोनकर, निर्मला देवी, मनोज कुमार, बॉबी कुमार, शोभा देवी, राकेश पवार, सुरेश चंद्र, गुलशन, हेम सिंह, निरंजन पाल, अतुल पांडे, राणा आदि मौजूद रहे।