{"_id":"5ae4e1534f1c1b57098b6fe8","slug":"71524949331-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवक्ताओं की पदोन्नति का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवक्ताओं की पदोन्नति का रास्ता साफ
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत प्रवक्ताओं की प्रधानाचार्य पद पर डाउनग्रेड पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। निदेशक, विद्यालयी शिक्षा आरके कुंवर ने शनिवार को इसके आदेश जारी किए।
प्रदेश के अशासकीय विद्यालयों में बड़ी संख्या में प्रधानाचार्यों के पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। इसको लेकर शिक्षक डाउनग्रेड प्रमोशन देने की मांग कर रहे हैं। इसके तहत संस्था के वरिष्ठतम प्रवक्ता को प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति देने का प्रावधान है जबकि पांच वर्ष तक उनका ग्रेड प्रवक्ता ही रहेगा। पांच वर्ष प्रवक्ता ग्रेड पर काम करने के बाद उन्हें प्रधानाचार्य ग्रेड पर पदोन्नति दी जाएगी। कुछ समय पूर्व जारी नियमावली में यह प्रावधान नहीं किया गया था। लेकिन शनिवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इसके आदेश जारी कर दिए।
शनिवार को ही उत्तराखंड प्रधानाचार्य परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों के सापेक्ष नियुक्ति की अनुमति देने और नियुक्ति पर लगी रोक हटाने के लिए शासन को अनुस्मारक भेजने की भी मांग की। मुलाकात करने वालों में प्रदेश महामंत्री अवधेश कुमार कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष एके गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अर्चना गोयल, जिला कोषाध्यक्ष अवतार सिंह चावला, पीसी सुयाल समेत अन्य मौजूद रहे।