{"_id":"5adba8b34f1c1b76098b5c74","slug":"71524345011-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेला 25 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेला 25 को
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
सेवायोजन विभाग बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करने के लिए कौशल विकास के सहयोग से रोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है। मेले का आयोजन 25 अप्रैल को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून में किया जाएगा। मेले में चार कंपनियां 215 पदों पर बेरोजगारों के साक्षात्कार लेेंगी।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि मेले में फैबसाल, सत्यम ऑटो कंपोनेट प्रा. लि., डीएचएफएल, सोलटैक कंपनियां प्रतिभाग कर रही है। मेला 25 अप्रैल को सुबह दस बजे से शुरू होगा। बताया कि रोजगार मेले में पुरूष ही प्रतिभाग कर सकते हैं। वहीं इच्छुक बेरोजगार 24 अप्रैल तक विभाग के वेब पोर्टल www.ncs.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। बताया कि मेले में समस्त शैक्षिक योग्यता का अंकपत्र, प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पैन और आधार कार्ड मूल रूप में, उनकी छाया प्रति और दो फोटो लाना अनिवार्य है।