फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खनन चैक पोस्टों पर ड्यूटी नहीं करेंगे परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मी

खनन चैक पोस्टों पर ड्यूटी नहीं करेंगे परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मी

Thu, 29 Mar 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खनन चैक पोस्टों पर ड्यूटी नहीं करेंगे परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मी
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने खनन चैक पोस्टों पर ड्यूटी करने से हाथ खड़े कर दिए है। उन्होंने विभागीय काम का दबाव बहुत ज्यादा होने और यह कार्य उनके संवर्ग का न होने का तर्क देकर दो अप्रैल से ड्यूटी न करने की चेतावनी दी है। उन्होंने ड्यूटी लगाए जाने पर आंदोलन की बात कही है।
उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रयल कर्मचारी संघ की अध्यक्ष सुषमा चौधरी की ओर से आरटीओ सुधांशु गर्ग को भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा कि तीन माह से परिवहन मिनिस्ट्रयल कर्मचारियों की खनन चैक पोस्टों पर ड्यूटी लगाई जा रही है। देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, विकासनगर और रुड़की कार्यालय के कर्मचारी दिन-रात इन चैक पोस्टों पर ड्यूटी कर रहे हैं, जबकि यह उनके संवर्ग का कार्य नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के संभागीय परिवहन कार्यालयों और चैक पोस्टों पर 220 मिनिस्ट्रियल कर्मी तैनात है। जो संवर्ग के लिए स्वीकृत पदों के सापेक्ष कम है। विभाग के लेखा संवर्ग से संबंधित कार्यों, पंजीयन, लाइसेंस आदि का काम भी मिनिस्ट्रियल कर्मी देख रहे हैं। इसके अलावा सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यों में ड्यूटी से कर्मियों पर दायित्वों का भार बढ़ा है। लेकिन फिर भी खनन चैक पोस्टों पर उनकी ड्यूटी लगाकर उनका शोषण किया जा रहा है, जो गलत है। 2 अप्रैल तक कर्मियों की तैनाती के आदेश किए जा चुके हैं, ऐसे में 2 अप्रैल तक तो कर्मी ड्यूटी करेंगे। इसके बाद ड्यूटी के आदेश जारी होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उधर, देहरादून कार्यकारिणी और ऋषिकेश शाखा की ओर से भी आरटीओ दून को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान यशवीर बिष्ट, सुंदरलाल पांडे, संजय पुंडीर, धर्मेंद्र रावत शैलेंद्र बिष्ट, कुलदीप नेगी, संजीव मिश्रा, विनोद चमोली, ललित मठपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed