{"_id":"5abbfe054f1c1be7298b46ef","slug":"71522269701-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीसीएल और एजुकेशनल एम सेमीफाइनल में पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीसीएल और एजुकेशनल एम सेमीफाइनल में पहुंचे
Updated Thu, 29 Mar 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
सुमेरू वरदान कप-2018 में बुधवार को खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में यूपीसीएल ने बीएसएनएल को 33 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं, दूसरे रोमांचक मुकाबले में एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ने 10 रनों से जीत तो हासिल की, लेकिन शानदार खेल से दून डिफेंस एकेडमी ने दिल जीता।
रेंजर्स मैदान में बुधवार को खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपीसीएल ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 184 रन बनाए। किरन ने कप्तानी पारी खेलते हुए 59, वैभव व अक्षय ने 31-31 रन बनाए। बीएसएनएल के प्रताप ने चार और दीपक ने दो विकेट हासिल किए। जवाब में खेलने उतरी बीएसएनएल की टीम ने नियमित अंतराल में विकेट खोए और पूरी टीम नौ विकेट खोकर 151 रन ही बना सकी। दीपक ने 43, सुरेंद्र ने 28 रन बनाए। यूपीसीएल के किरन ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी हाथ दिखाते हुए तीन विकेट चटकाए। कासिम व वैभव ने दो-दो विकेट लिए। दूसरे मुकाबले में एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 210 रन बनाए। अभिषेक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 57 गेंदों पर 106 रनों की पारी खेली। वहीं केदार ने 44, विक्रम ने नाबाद 28 और हिमांशु ने 14 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी डीडीए की टीम ने भी ताबड़तोड़ अंदाज में जवाब दिया। विकास ने 39 गेंदों में 70, कुलदीप ने 27 गेंदों में 49, दीपक ने 24 और अमरीष ने 21 रन बनाए। टीम सात विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी।