{"_id":"5a4d3be04f1c1b4a018b57b8","slug":"71515011040-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में दी नंदा देवी राजजात यात्रा की मनमोहक प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में दी नंदा देवी राजजात यात्रा की मनमोहक प्रस्तुति
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में पंजाब में हुए नेशनल यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम में उत्तराखंड के छात्रों ने नंदा देवी राजजात यात्रा की मनमोहक छटा प्रस्तुत कर सबको मंत्र-मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित क्विज प्रतियोगिता में जीआईसी छरबा के अभय कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में स्कूल की ही प्रज्ज्वल वर्मा ने तीसरा और एकल लोक गीत में बिंदु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विभिन्न कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सोसाइटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने एसजीआरआर सहसपुर की प्रीति मेहता, जवाहर नवोदय विद्यालय शंकरपुर की आराधना, जीआईसी छरबा के राहुल कुमार, नितिन, रिया गुलेरिया, संजीता, पल्लवी राणा और टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह बुटोइया, मोहिनी यादव को प्रशस्ती पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।