{"_id":"59567f324f1c1b52318b468f","slug":"71498840882-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श राइंका बनचौरा में प्रवक्ताओं के पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श राइंका बनचौरा में प्रवक्ताओं के पद खाली
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज बनचौरा में पिछले दो साल से प्रवक्ताओं के कई पद खाली चल रहे हैं, जिसका असर छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर पड़ रहा है। वर्तमान में प्रवक्ताओं के 10 स्वीकृत पदों में से तीन प्रवक्ता कार्यरत हैं।
चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के आदर्श राइंका बनचौरा पर दशगी, बिष्ट और गोडर पट्टी के करीब 40 से अधिक गांव के बच्चे निर्भर है। वर्तमान में इंटर में गणित, भूगोल और जीव विज्ञान के ही प्रवक्ता मौजूद हैं, जबकि भौतिक, रसायन विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र और संस्कृत विषय के पद खाली हैं। शिक्षक-अभिभावक संघ राइंका बनचौरा के अध्यक्ष संतोष नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य विमला नौटियाल का कहना है कि अध्यापकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि 10 जुलाई तक अध्यापकों की तैनाती नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने डीएम को भी ज्ञापन दिया है। वहीं प्रिंसिपल केएस चौहान का कहना है कि प्रवक्ता में 10 स्वीकृत पदों के सापेक्ष सात पद खाली चल रहे हैं। जबकि एलटी में 10 स्वीकृत पदों में से एक ही खाली है।