{"_id":"5941691f4f1c1b9a6b8b4682","slug":"71497458975-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवाल में मोबाइल वैन से बिकेगी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवाल में मोबाइल वैन से बिकेगी शराब
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। ब्लाक में अंग्रेजी शराब अब मोबाइल वैन से बेची जाएगी। यह वैन ब्लाक के सेलखोला, पूर्णा और हाटकल्याणी गांवों से 200 मीटर की दूरी पर ही रहेगी। इसके साथ ही इन गांवों में कोई भी शराब की दुकान नहीं खुलेगी। इन बातों पर आंदोलनकारी महिलाओं प्रशासन और आबकारी विभाग के साथ समझौता हुआ। इसके बाद महिलाओं ने 68 दिन से चल रहा शराब विरोध आंदोलन स्थगित कर दिया।
बुधवार अपराह्न को शराब विरोधी संघर्ष समिति की एसडीएम सीएस डोबाल और आबकारी निरीक्षक रविंद्र डिमरी से वार्ता हुई, जो ढाई घंटे तक चली। वार्ता में सेलखोला, पूर्णा और हाटकल्याणी गांवों की सीमा से 200 मीटर बाहर मोबाइल वैन से शराब बेचने पर सहमति बनी। महिलाओं ने कहा कि ब्लाक मुुख्यालय के इन गांवों में न तो कोई दुकान खुलेगी और न ही वाहन से शराब बेची जाएगी। वार्ता में महिलाओं ने आंदोलन के दौरान प्रशासन की ओर से दर्ज फर्जी मुकदमों को भी वापस लेने की मांग की। वार्ता में शराब विरोधी संघर्ष समिति के अध्यक्ष हीरा देवी पांगती, उपाध्यक्ष हिमांती बिष्ट, प्रधान चंद्रमोहन मिश्रा, पुष्पा मिश्रा, कमला राणा, एसडीएम सीएस डोबाल, प्रमुख उर्मिला बिष्ट, तहसीलदार माणिक लाल और आबकारी निरीक्षक रविंद्र डिमरी आदि शामिल थे।