फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   70 IFS officer pass out from national forest academy.

देश को मिले 70 IFS अफसर, दो विदेशी समेत 22 महिलाएं

Tue, 01 Sep 2015 02:43 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 01 Sep 2015 02:43 AM IST
विज्ञापन
70 IFS officer pass out from national forest academy.

देश को भारतीय वन सेवा के 70 और अफसर मिल गए हैं। इनमें 22 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं इस बैच से दो विदेशी महिला प्रशिक्षु भी पास आउट हुई हैं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन सेवा अकादमी के दीक्षांत समारोह में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने सभी को सर्टिफिकेट दिए।

विज्ञापन


कोर्स में कमी रह जाने के कारण 6 परिवीक्षार्थियों को सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया है। वर्ष 2013-15 के सत्र में आंध्र प्रदेश कॉडर के शेखर बाबू गेद्दाम ने टॉप किया है। उन्हें सात अवार्ड मिले हैं।
विज्ञापन

 
भारतीय वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में सोमवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में पास आउट हुए विभिन्न राज्यों के आइएफएस परिवीक्षार्थियों को केंद्रीय वन, पर्यावरण मंत्री जावडेकर ने सर्टिफिकेट दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश कॉडर के शेखर बाबू गेद्दाम ने आल राउंड आउट स्टैंडिंग परफोर्मेंस अवार्ड के अलावा टॉपर इन कोर फॉरेस्ट्री सब्जेक्ट्स, पी श्रीनिवास मेमोरियल प्राइज, आरएन माथुर प्राइज, केपी सग्रीया प्राइज फॉर श्रेष्ठ वानिक पुरस्कार, डॉ. बीएन गांगुली अवार्ड, सीनियर फोरेस्टर, प्राइज फॉर बेस्ट फील्ड फोरेस्टर हासिल किया। वहीं इस बैच में उत्तराखंड कॉडर का एक भी आईएफएस नहीं है।

यूपी कॉडर की दीक्षा को बेस्ट कम्युनिकेशन स्किल्स अवार्ड

70 IFS officer pass out from national forest academy.

वर्ष 2013-15 के सत्र के कोर्स डायरेक्टर डॉ. दीपक मिश्र ने बताया कि जिन परिवीक्षार्थियों के कोर्स में कमी रह गई थी, उन्हें अगले वर्ष सर्टिफिकेट दिया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन सचिव अशोक लवासा सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने बधाई दी।

‘दि स्प्रिट ऑफ 1982’ फॉर बेस्ट कम्युनिकेशन स्किल्स का पहला अवार्ड उत्तर प्रदेश कॉडर की दीक्षा भंडारी को मिला है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश कॉडर के ही बिलाल मोहिउद्दीन भट्ट को नीलगिरि वाइल्ड लाइफ क्लब प्राइज अवार्ड, मध्य प्रदेश कॉडर के अब्दुल अलीम अंसारी को बेस्ट ऑल राउंड फोरेस्टर और सुलोचना नायडू मेमोरियल प्राइज मिला है। इसके अलावा विभिन्न राज्यों के कॉडर के लोगों को भी कई अवार्ड मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed