फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   66th National Awards: Uttarakhand receives Most Film Friendly State Award

66वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: उत्तराखंड को मिला 'मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट' पुरस्कार

Tue, 24 Dec 2019 10:06 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 24 Dec 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
66th National Awards: Uttarakhand receives Most Film Friendly State Award
उपराष्ट्रपति ने दिया पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला

उपराष्ट्रपति एम वैकय्या नायडू ने सोमवार को 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अन्तर्गत उत्तराखंड को 'मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट' का प्रथम पुरस्कार प्रदान दिया गया है।

विज्ञापन


नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में यह पुरस्कार राज्य सरकार की ओर से यह पुरस्कार सचिव सूचना दिलीप जावलकर द्वारा प्राप्त किया गया है। सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार-2018 के अन्तर्गत इस बार उत्तराखंड राज्य का चयन किया गया। 
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति एम. वैकय्या नायडू ने अपने संबोधन में उत्तराखंड को यह पुरस्कार मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य में फिल्म शूटिंग के लिऐ अनुकूल वातावरण तैयार करने के सराहनीय प्रयास गये हैं। उत्तराखंड को यह पुरस्कार मिलने से जहां एक ओर पर्यटन के क्षेत्र में गति आएगी, वहीं फिल्म शूंटिग में वृद्वि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव सूचना दिलीप जावलकर ने कहा कि उत्तराखंड को यह पुरस्कार मिलने से प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। देश-विदेश के फिल्म निर्माता राज्य में अधिक से अधिक संख्या में आएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष भी हैं और उनके मार्गदर्शन में प्रदेश की फिल्म नीति को और अधिक आकर्षक बनाया गया हैं।


कहा कि मुख्यमंत्री की स्पष्ट मंशा है कि राज्य में फिल्म निर्माण क्षेत्र को प्रोत्साहित किया जाए, राज्य में अधिक से अधिक फिल्म निर्माता आएं, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ें। मुख्यमंत्री के निर्देशन में राज्य सरकार द्वारा फिल्मों को सब्सिडी दिया जाना भी प्रारम्भ कर दिया गया है। इस अवसर पर अपर स्थानिक आयुक्त ईला गिरी, उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद् के उप निदेशक/नोडल अधिकारी केएस चौहान भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed