फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   66 teacher transferred in uttarakhand

शिक्षा विभाग में अटैचमेंट का खेल, देखें कौन कहां

Mon, 25 Aug 2014 05:32 PM IST
बिशन सिंह बोरा/अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 25 Aug 2014 05:32 PM IST
विज्ञापन
66 teacher transferred in uttarakhand

शिक्षकों के तबादलों की नियमावली में संशोधन में हो रही देरी के बीच विभागीय अधिकारियों ने 50 चहेतों को सुगम स्कूलों में पहुंचाने का आदेश जारी कर दिया है। कक्षा संचालन के नाम पर पहाड़ के दुर्गम स्कूलों से 35 शिक्षक दून और 15 शिक्षक हरिद्वार में अटैच किए गए हैं।

विज्ञापन


पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से इन शिक्षकों को संबद्ध किया गया है। इनके अलावा 16 अन्य शिक्षक भी पर्वतीय जिलों में अटैच किए गए हैं। अपर निदेशक गढ़वाल मंडल रामकृष्ण उनियाल ने 22 अगस्त को इन शिक्षकों को व्यवस्था के तौर पर आवंटित जिलों के लिए कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पात्र शिक्षक लगाए हुए हैं आस
तबादला नियमावली संशोधित न होने से लंबे समय से शिक्षकों के तबादले लटके हुए हैं। इससे पहाड़ के दूरदराज के स्कूलों में 15 से 20 वर्षों से कार्यरत शिक्षक परेशान हैं। स्थानांतरण की मांग पर इन शिक्षकों को नियमों का पाठ पढ़ाया जाता है, लेकिन चहेतों को मनमाफिक स्कूलों तक पहुंचाने में मानकों की धज्जियां उड़ाने से गुरेज नहीं किया जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने ही नियम की उड़ाई धज्जियां

66 teacher transferred in uttarakhand

शिक्षा विभाग ने कुछ समय पूर्व यह आदेश जारी किया था कि कक्षा संचालन के लिए स्कूलों में अटैच किए जाने वाले शिक्षक अपने ही जिले के होने चाहिए। लेकिन हाल में किए गए तबादला आदेश में दून और हरिद्वार भेजे गए शिक्षक पर्वतीय जिलों से भेजे गए हैं। जबकि दून में कालसी और चकराता जैसे दुर्गम ब्लाकों की सुध नहीं ली गई।

इनका है कहना
ये तबादले नहीं हैं। शिक्षक व्यवस्था के तौर पर रखे गए हैं। शिक्षकों की नियुक्ति होते ही अटैच शिक्षक मूल स्कूल भेजे जाएंगे। प्रदेश में 260 नये स्कूल खुले हैं, जबकि 2600 सरप्लस शिक्षक हैं। जहां शिक्षकों की जरूरत हैं उन विद्यालयों में इन शिक्षकों को भेजा जाएगा।
-चंद्र सिंह ग्वाल, शिक्षा निदेशक।

शिक्षकों के अटैचमेंट का शिक्षक संघ विरोध करता है। व्यवस्था के नाम पर किए गए ये समस्त अटैचमेंट निरस्त किए जाने चाहिए। हम संबद्धता के इस आदेश के विरोध और विभिन्न अन्य मांगों को लेकर सोमवार को शिक्षा निदेशालय में धरना देंगे।
-रमेश पैन्यूली, प्रांतीय मंत्री राजकीय शिक्षक संघ।

कौन कहां से कहां पहुंचा, देखें लिस्ट

66 teacher transferred in uttarakhand

नाम ------------ कहां से --------- दून में कहां
किशोर रावत------- पलेठी टिहरी-------- मिसराश पट्टी
कुसुम बडोनी------- पौड़ी---------------- देहरादून
मीना नैथानी------- चोपड़ा मल्ला पौड़ी-- चामासारी
ऋचा गैरोला-------- विसल्ड पौड़ी-------- चामासारी
अंकित जोशी------- नगरासू रुद्रप्रयाग--- माजरीमाफी
मीनाक्षी बडोनी----- हरिद्वार------------- कटापत्थर
वनिता शाह-------- पुरोला उत्तरकाशी--- हरिपुर कालसी
राम सिंह चौहान--- मोलधार टिहरी------ माजरीमाफी
पंकज गैरोला------ तिरपालीसैंण पौड़ी--- तिमली
परमीति उप्रेती----- कांसखेत पौड़ी----- ब्रह्मपुरी
विजय सिंह-------- ठांगधार टिहरी----- अष्टी
राकेश भट्ट------ रोतों की वैली टिहरी-- घमंडपुर
अनीता बहुगुणा---- हरिद्वार--- कालसी
सबल सिंह------ गौमुख टिहरी --- माजरीमाफी
अरविंद सुयाल --- गौमुख टिहरी--- चामासारी
रमेश पंत------ गैरसैंण चमोली --- कुल्हाल
पुरुषोत्तम रतूड़ी--- भरपूर टिहरी--- तिमली
अवनीश उनियाल--- सत्या टिहरी---  माजरीमाफी
योगिता बिजल्वाण--- नंदासैंण चमोली--- कटापत्थर
संगीता धनाई------ पौड़ी------ देहरादून
रवींद्र सिंह राणा--- गोरसाली उत्तरकाशी--- टकसाराधार
सीमा शर्मा------ मेहरगांव चमोली--- मिसरासपट्टी
प्रदीप मोहन------ विनकखाल टिहरी--- बेसोगीलानी
सुनील कुमार--- ठेला टिहरी--- कंडोईधार
मुकेश कुमार--- बीरोखाल पौड़ी--- अष्टी
मीनू चौधरी--- रुद्रप्रयाग--- घमंडपुर
नर्वदा गुसाईं------ पौड़ी------ ब्रह्मपुरी
सोनू पंत------ चमोली------ घमंडपुर
विक्रम सिंह------ गरखेत टिहरी--- पंजिया

नाम ------------ कहां से-------हरिद्वार में कहां
प्रमोद कुमार--- गोदली चमोली--- कुंजा बहादुरपुर
प्रीति चौधरी--- पुरोला उत्तरकाशी--- भौंरी
विनीता रावत--- मोल्टा चमोली--- पथरी
परवेज आलम--- चमोली------ हरिद्वार
प्रमोद कुमार--- पौड़ी------ मोहितपुर
ओमकार सिंह--- पौड़ी------ हरिद्वार
सतेंद्र कुमार--- टिहरी------ भोवापुर
राजीव आर्य------  पौड़ी------कासमपुर
इंदु सैनी------ दातनू दून------भोवापुर
राजकुमार------जीआईसी------ कुंजा बहादुरपुर
सावित्री उनियाल--- मैडगांव पौड़ी--- पीतपुर
शक्ति सिंह------ कैराड दून--- रुड़की
कविता------ पोखड़ा पौड़ी------ मुबारकपुर
नीलिमा------ बलसोडी पौड़ी------  हरिद्वार

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-bsbora@ddn.amarujala.com और इस नंबर- 9675202099 पर संपर्क कर सकते हैं।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed