फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   65 Sikh devotees leave the resort Hemakunta

65 सिख श्रद्धालु हुए हेमकुंड धाम रवाना

Sun, 22 Sep 2013 01:27 AM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sun, 22 Sep 2013 01:27 AM IST
विज्ञापन
65 Sikh devotees leave the resort Hemakunta

शनिवार से सिखों के पवित्र तीर्थ श्रीहेमकुंड धाम की यात्रा विधिवत शुरू हो गई। इस मौके पर तीर्थनगरी स्थित गुरुद्वारे से करीब 65 से अधिक श्रद्धालु यात्रा पर रवाना हुए।

विज्ञापन


गुरुद्वारा प्रबंधन के अनुसार बीते दो दिनों में यहां से करीब पांच सौ यात्रियों ने धाम के लिए प्रस्थान किया। धाम के कपाटोद्घाटन के चलते इन दिनों गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं की आमद बढ़ने लगी है।
विज्ञापन


आपदा के चलते जून माह में स्थगित हुई श्रीहेमकुंड धाम की यात्रा शनिवार से दोबारा शुरू हो गई। कई यात्रियों ने गुरुद्वारे में पंजीयन कराया तो कई सीधे धाम की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुद्वारा प्रबंधक सरदार दर्शन सिंह के अनुसार, शनिवार को दोपहर बाद चंडीगढ़ से 250 यात्रियों का दल पहुंचा है।

उन्होंने बताया कि देर रात दिल्ली से तीन सौ यात्रियों के एक दल के पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि दोनों दल रविवार को पूर्वाह्न में धाम के लिए रवाना होंगे।


उन्होंने बताया कि बीते दो दिनों में दिल्ली, चंडीगढ़, अमृतसर, संगरूर, धूरी आदि स्थानों से लगभग पांच सौ यात्री यहां रात्रि विश्राम के बाद धाम के लिए रवाना हुए।

गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से धाम जाने वाले यात्रियों के लिए पंजीकरण, विश्राम, भोजन आदि व्यवस्थाएं जुटाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed