फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   62 thousand rupees stolen from an old man's credit card

Dehradun News: साइबर ठगों ने बुजुर्ग के क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 62 हजार रुपये

Sat, 30 Aug 2025 02:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
62 thousand rupees stolen from an old man's credit card

विज्ञापन
साइबर ठगों ने खुद को अमेरिकन एक्सप्रेस का अधिकारी बताकर बुजुर्ग के क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से 62 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित जय सिंह (67) ने पुलिस को बताया कि 22 अगस्त को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताया और कहा कि उनके आवेदन की प्रक्रिया अधूरी है, जिसे पूरा करने के लिए एक लिंक भेजा गया है। इसके बाद उन्हें वीडियो कॉल भी किया। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने लिंक पर क्लिक कर एक फॉर्म भरा, जिसमें उन्होंने अपना नाम, मोबाइल नंबर और पता दर्ज किया। कुछ ही देर में ठग ने उनसे कहा कि उनका आवेदन पूरा हो गया है। जब पीड़ित ने अपना मैसेज इनबॉक्स खोला तो ठगी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed