फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   62 connections disconnected for non-payment

Dehradun News: बकाया भुगतान न करने पर 62 कनेक्शन काटे

Fri, 29 Nov 2024 01:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
62 connections disconnected for non-payment
क्षेत्र में ऊर्जा निगम ने बकाया बिलों की वसूली को अभियान चलाया गया। इस दौरान विकासनगर व हरबर्टपुर उप खंडों से जुड़े 62 उपभोक्ताओं के बिल नहीं जमा करने पर कनेक्शन काट दिए गए। इसके साथ ही निगम की टीम ने साढ़े नौ लाख की राजस्व की वसूली भी की। अभियान का नेतृत्व कर रहे विद्युत वितरण सर्किल के अधीक्षण अभियंता ने उपभोक्ताओं को समय से बिल जमा करने के लिए प्रेरित भी किया। चकराता सर्किल के अधीक्षण अभियंता युद्धवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में विकासनगर और हरबर्टपुर विद्युत वितरण खंडों के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर बकाया बिलों की वसूली का अभियान चलाया गया। इस दौरान विकासनगर क्षेत्र के लाइन जीवनगढ, तेलपुर, नवाबगढ, कैनाल रोड, कुरैशी मोहल्ला आदि क्षेत्रों में 40 बिजली के कनेक्शन काट दिए। बिलों की बकाया धनराशि के रूप में पांच लाख रुपये के राजस्व की वसूली भी की गई। हरबर्टपुर उपखंड के फतेहपुर, धर्मावाला, सभावाला, बांसोवाला, मेंदनीपुर, ढकरानी, जस्सोवाला आदि क्षेत्रों में बिल वसूली के साथ बकाया भुगतान नहीं करने वालों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान बकाया भुगतान नहीं करने वाले 32 उपभोक्ताओं के बिजली के कनेक्शन काट दिए गए। जबकि, बकाया भुगतान के रूप में साढे चार लाख रुपये के राजस्व की वसूली भी की गई। अधीक्षण अभियंता युद्धवीर सिंह चौहान ने बिजली उपभोक्ताओं को समय से बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा यदि उपभोक्ता निर्धारित समय में बिलों का भुगतान करता है तो उसे अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा निगम के स्तर से की जाने वाली कार्रवाई में उपभोक्ता को आर्थिक व सामाजिक रूप से नुकसान उठाना पड़ता है। इस दौरान विकासनगर के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना, विकासनगर उपखंड अधिकारी अरशद अली, हरबर्टपुर उपखंड अधिकारी विकास भारती समेत क्षेत्र के सभी अवर अभियंता व लाइन स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed