{"_id":"5c12c18842c7925cff1cb8ce","slug":"61544733064-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएनजीसी ऑडिटोरियम में ‘सुरमयी शाम’ का आयोजन कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएनजीसी ऑडिटोरियम में ‘सुरमयी शाम’ का आयोजन कल
Updated Fri, 14 Dec 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
शौर्य दिवस की पूर्व संध्या पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद भारत की ओर से 15 दिसंबर को शाम चार बजे कौलागढ़ स्थित ओएनजीसी ऑडिटोरियम में ‘सुरमयी शाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शिरकत करेंगे।
यह जानकारी सहयोग परिषद के अध्यक्ष राजीव बैरी ने बृहस्पतिवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में मीडिया को दी। राजीव बैरी ने बताया कि ‘सुरमयी शाम’ में गायिका स्वाति नाटेकर अपनी प्रस्तुतियां देंगी। इस अवसर पर सैन्य अधिकारियों व सैन्यकर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्था का प्रमुख उद्देश्य विदेशों में बसे भारतीयों के मध्य भारतीय संस्कारों का संरक्षण एवं संवर्द्धन करना है।