फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उतराखंड पर दूसरे दिन ही मंडराया हार का खतरा

उतराखंड पर दूसरे दिन ही मंडराया हार का खतरा

Mon, 29 Oct 2018 01:37 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
उतराखंड पर दूसरे दिन ही मंडराया हार का खतरा
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। विजय मर्चेंट ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में टीम उत्तराखंड पर दूसरे ही दिन हार का खतरा मंडराने लग गया है। दूसरी पारी में टीम ने दो विकेट गंवा दिए हैं। जबकि छत्तीसगढ़ टीम की पहली पारी के स्कोर के आधार पर उत्तराखंड टीम अब भी 141 रन पीछे है।

रायपुर (छत्तीसगढ़) के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में उत्तराखंड की पहली पारी 42.1 ओवर में 94 रन पर ढेर हो गई है। उत्तराखंड के युवराज चौहान ने 17, शाश्वत डंगवाल ने 16 और पूर्वांश ध्रुव ने 10 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने 102 ओवर में नौ विकेट खोकर 302 रन बनाने के बाद पारी घोषित कर दी। उत्तराखंड के सत्यम बालियान ने 46 रन देकर तीन, शाश्वत डंगवाल व अरुण ने दो-दो, कन्हैया व अशर खान ने एक-एक विकेट चटकाया। पहली पारी के आधार पर छत्तीसगढ़ ने 208 रन की बढ़त हासिल की है। दूसरी पारी में खेलने उतरी टीम उत्तराखंड के बल्लेबाजों ने एक बार फिर लचर प्रदर्शन किया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक उत्तराखंड ने 30.4 ओवर में 67 रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं। युवराज चौहान 26 और अशर खान पांच रन बनाकर आउट हो गए हैं। जबकि अनुज गिरी 26 रन बनाकर नाबाद लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed