{"_id":"5bd22723bdec22694f460c23","slug":"61540499235-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचार्य परिषद ने की वेबसाइट खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचार्य परिषद ने की वेबसाइट खोलने की मांग
Updated Fri, 26 Oct 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
अशासकीय महाविद्यालय प्राचार्य परिषद ने गढ़वाल विश्वविद्यालय से परीक्षा आवेदन पत्र की वेबसाइट खोलने की मांग की है। परिषद अध्यक्ष प्रो. वीए बौड़ाई का कहना है कि वेबसाइट नहीं खुलने से तमाम कॉलेजों के छात्र परेशान हैं। उनका भविष्य अंधकार में है।
गढ़वाल विश्वविद्यालय ने अशासकीय सहित सभी संबद्ध कॉलेजों में परीक्षा फॉर्म जमा कराने की प्रक्रिया पर रोक लगाई हुई है। इस वजह से 50 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं परेशान हैं। मामले को लेकर बृहस्पतिवार को प्रो. वीए बौड़ाई की अध्यक्षता में प्राचार्य परिषद की बैठक हुई। बैठक में सभी कॉलेजों की संबद्धता को लेकर फंसे मामले का जल्द हल निकालने पर विचार किया गया। बैठक में मांग की गई कि गढ़वाल विवि छात्र हित में तुरंत परीक्षा फॉर्म का पोर्टल खोले। उन्होंने वर्तमान सत्र में छात्रों को राहत देने की मांग की है। बैठक में परिषद के सचिव एवं डीएवी प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना, डीडब्ल्यूटी प्राचार्य डॉ. आरती दीक्षित, एमपीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसपी जोशी, डीबीएस प्राचार्य डॉ. एके बियानी, एमकेपी प्राचार्य डॉ. सुनीता कुमार मौजूद रहे।
-----
जल्द फैसला नहीं हुआ तो होगी मुश्किल
गढ़वाल विवि ने दाखिलों से संबंधित किसी भी प्रक्रिया पर पहले रोक नहीं लगाई। सभी अशासकीय और प्राइवेट कॉलेजों ने छात्रों के दाखिले कर लिए। कॉलेजों का कहना है कि अभी तक उनके पास ऐसा कोई आदेश नहीं आया है, जिससे कहा जा सके कि परीक्षा प्रक्रिया रोकी गई है। जबकि गढ़वाल विवि ने अपने सभी परिसरों में परीक्षा आवेदन पत्र की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बाकी कॉलेजों में वेबसाइट नहीं खोली गई है। जबकि छात्र-छात्राओं ने प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं लेनी शुरू कर दी थी। अगर जल्द ही इस मामले का हल नहीं निकला तो मुश्किल पैदा हो सकती है।