{"_id":"5ba7fd7d867a557ec15a4dd7","slug":"61537736061-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में महिला एवं कैंसर अस्पताल खुलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में महिला एवं कैंसर अस्पताल खुलेगा
Updated Mon, 24 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून।
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य बीमा योजना ‘आयुष्मान भारत योजना’ का प्रदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए देहरादून में 300 बेड का सुपर स्पेश्यिलिटी महिला एवं कैंसर अस्पताल खोलने, दून अस्पताल में आईसीयू स्थापित करने, कोरोनेशन में 100 बेड का अतिरिक्त वार्ड बनाने और पौड़ी जिला अस्पताल में टेली कार्डियोलाजी सेंटर व तीमारदारों के लिए ट्रांजिस्ट हॉस्टल खोलने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने जनवरी से गंभीर मरीजों के लिए एयर एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने की बात भी कही।
गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सालय डालनवाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘आयुष्मान भारत योजना’ के पहले चरण में केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश में चिह्नित 5,37,692 परिवारों को लाभ दिया जाएगा। उसके बाद चरणबद्ध तरीके से राज्य के शेष 17 लाख (प्रदेश में कुल 22 लाख परिवार) परिवारों को पांच लाख रुपये के इलाज की मुफ्त सुविधा दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने योजना के अंतर्गत चिह्नित परिवारों को 37 गोल्डन कार्ड वितरित किए। जबकि पूरे राज्य में रविवार को 300 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड जारी किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति तक अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार पर विशेष फोक्स किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने सामाजिक संगठनों और संस्थाओं से भी आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य में 75 फीसदी डॉक्टरों की तैनाती कर दी गई है।
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, राज्य मंत्री रेखा आर्य, विधायकगण हरबंस कपूर, खजानदास, उमेश शर्मा काऊ, चंदनराम दास, बलवंत सिंह भौर्याल, विनोद चमोली, सचिव स्वास्थ्य नितेश कुमार झा, अपर सचिव युगल किशोर पंत, सीएमओ डॉ. एसके गुप्ता, सीएमएस डॉ. बीसी रमोला, सीएमएस डॉ. एलसी पुनेठा आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
गांधी शताब्दी अस्पताल में एमसीएच विंग का उद्घाटन
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सा विज्ञान केंद्र में मदर एंड चाइल्ड केयर विंग (एमसीएच विंग) का उद्घाटन किया। इससे गर्भवती महिलाओं और अन्य रोग से पीड़ित बीमारियों का बेहतर इलाज मिलेगा।
गंभीर मरीजों के लिए एयर एंबुलेंस
कार्यक्रम के दौरान सीएम ने ऐलान किया कि राज्य के गंभीर मरीजों को तत्काल हायर सेंटर लाया जा सके। इसके लिए जनवरी से एयर एंबुलेेंस की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार मदद कर रही है। इस सुविधा के शुरू होने के बाद दूरदराज के गंभीर मरीजों को एयर एंबुलेंस के जरिये देहरादून व दिल्ली ले जाया जा सकेगा।