{"_id":"5ba2a886867a555b081a9b44","slug":"61537386630-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में महिला ने कर्मचारी से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में महिला ने कर्मचारी से की मारपीट
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, खानपुर
उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर मंगलवार को एक महिला ने कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी पर संबद्घता के एवज में रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके बाद आक्रोशित महिला ने कर्मचारी के साथ मारपीट भी की। कर्मचारी ने महिला के खिलाफ खानपुर थाने में तहरीर दी है।
मंगलवार को सुबह करीब सवा 11 बजे उपशिक्षा अधिकारी दीप्ति यादव अपने कार्यालय में बैठक ले रही थी। इसी बीच एक महिला कार्यालय पहुंची और कर्मचारी को बाहर बुलाया। उसका आरोप था कि डायट में रहते हुए उक्त कर्मचारी ने संबद्घता के नाम पर 25 हजार रुपये मांगे थे। 10 हजार रुपये उसने उसी वक्त दे दिए, बाकी काम होने के बाद देना तय हुआ था। आरोप है कि काम नहीं होने पर भी रुपये नहीं लौटाए। महिला रुपये लौटाने की मांग पर अड़ गई। हंगामा देख विभाग में अफरातफरी का माहौल हो गया। वहीं, कर्मचारी का कहना था कि वे तो उस महिला को जानते ही नहीं हैं। इसके बाद आक्रोशित महिला ने कार्यालय परिसर में ही मारपीट शुरू कर दी। कर्मचारी ने अज्ञात महिला के खिलाफ खानपुर थाने में तहरीर दी है। उधर, उक्त कर्मचारी से इस बारे में बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। उनका पक्ष आने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।