{"_id":"5ba2a87c867a557ec97f20f5","slug":"61537386620-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख ठगे
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी एक युवती से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन 20 लाख की ठगी कर ली गई। युवती के पिता की तहरीर के आधार पर दो विदेशी नागरिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस निवासी अशोक कुमार पेशे से वकील हैं। अशोक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी सोशल साइट पर लंदन निवासी डोनाल्ड ब्राउन और डेविड फडरिक के साथ परिचय हुआ। इसके बाद दोनों ने परिवार के बारे में जानकारी जुटाई। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने विदेश में अच्छे संबंध होने का हवाला देते हुए उनकी बेटी की नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके एवज में उन्होंने आरोपियों के खातों में बीस लाख 41 हजार रुपये डाल दिया। अशोक कुमार को तब ठगी का एहसास हुआ, जब दोनों आरोपियों से कई कोशिशों के बाद भी संपर्क नहीं हो पाया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।