फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एनएसयूआई का एमकेपी में हंगामा, कॉलेज से खदेड़ा

एनएसयूआई का एमकेपी में हंगामा, कॉलेज से खदेड़ा

Wed, 29 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
एनएसयूआई का एमकेपी में हंगामा, कॉलेज से खदेड़ा
एनएसयूआई का एमकेपी में हंगामा, कॉलेज से खदेड़ा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। एमकेपी पीजी कॉलेज में एनवायरमेंट साइंस विषय की आंतरिक परीक्षाओं में शून्य अंक आने पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन ने जानबूझकर उत्तर पुस्तिकाएं गायब करने का आरोप लगाया। हालांकि सभी उत्तर पुस्तिकाएं शाम को रहस्यमय तरीके से मिल गईं।
बता दें, एमकेपी में बीए प्रथम सेमेस्टर में एनवायरमेंटल साइंस विषय में करीब 200 छात्राओं के शून्य अंक आए हैं। इसकी जानकारी मिलने पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदेश महासचिव डिंपल शैली के नेतृत्व में जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने कॉपियां खो दी हैं। इस दौरान कुछ छात्राओं की बहस शिक्षिकाओं से भी हुईं। हंगामा बढ़ता देख कॉलेज में पुलिस बुलाई गई और पुलिस ने हंगामा करने वाली छात्राओं को कॉलेज से बाहर कर दिया। प्राचार्य डॉ. सुनीता कुमार ने बताया कि चार कक्षों में हुई एनवायरमेंटल साइंस की उत्तर पुस्तिकाएं मिल गई हैं। देर शाम तक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कराई गई है। अब गढ़वाल विवि को सभी छात्राओं के आंतरिक परीक्षाओं के अंक भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिकाएं गुम होने की जांच
एमकेपी प्राचार्य डॉ. सुनीता कुमार ने उत्तर पुस्तिकाएं गुम होने को गंभीर मामला माना है। इससे सैंकड़ों छात्राओं का भविष्य दांव पर आ गया था। प्राचार्य ने कहा कि इस गंभीर चूक की जांच की जाएगी। इसके लिए जांच समिति गठित की जाएगी। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमकेपी शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी
एमकेपी शिक्षक संघ ने दो छात्राओं के शिक्षिकाओं के साथ गलत व्यवहार करने पर सख्त नाराजगी जताई। शिक्षक संघ ने कहा कि छात्राओं को प्राचार्य ने आश्वासन दिया था। इसके बावजूद अभद्र व्यवहार करना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed